---Advertisement---

KKR VS SRH IPL 2023: Harry Brook ने जड़ा 16वें सीजन का पहला तूफानी शतक, कर दी चौकों-छक्कों की बरसात, देखें Video

KKR VS SRH IPL 2023: आईपीएल 2023 का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक का शो देखने को मिला।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 14, 2023 9:31 अपराह्न

KKR VS SRH IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

KKR VS SRH IPL 2023: आईपीएल 2023 का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक का शो देखने को मिला। हैरी ब्रूक ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का पहला शतक लगाया। हैरी ब्रूक की शानदार बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हैरी ब्रूक ने सीजन का लगाया पहला शतक

सनराइजर्स हैदराबाद के सलाली बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2023 का पहला शतक लगाया। हैरी ब्रूक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 55 गेंदों पर शतक लगाया। हैरी ब्रूक ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 12 चौके और तीन छक्के लगाए। हैरी ब्रूक की बेतरीन शतक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read: एक बार फिर Harbhajan Singh औक S.Sreesanth के बीच हुआ झगड़ा! वीडियो देख फैंस के उड़े होश

हैरी ब्रूक ने लॉकी फ्ग्यूसन को लगाया लंबा छक्का 

इस मैच में हैरी ब्रूक ने कोलकाता के सभी गेंदबाजी की जमकर धुनाई की। इस दौरान उन्होंने तीन गगन चुंबी छक्के लगाए, जिसका वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड भी किया गया है। वीडियो में हैरी ब्रूक न्यूज़ीलैंड के बेहतरीन गेंदबाज रहे लॉकी फ्ग्यूसन की गेंद पर साइट स्क्रीन के ऊपर से बेहतरीन छक्का लगाया। हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2023 का अपना पहला शतक लगाया। इस दौरान हैरी ब्रूक का स्ट्राइक रेट 185 के करीब रहा। हैरी ब्रूक की शानदार बल्लेबाजी की वीडियो।

सनराइजर्स ने मिनी ऑक्शन में हैरी ब्रूक पर की थी पैसों की बारिश 

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक पर बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। हैदराबाद फ्रेंचाइंजी ने हैरी ब्रूक पर जो भरोसा जताया था उसपर हैरी ब्रूक खरे उतरे। आईपीएल 2023 में अबतक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 129 रन बनाए।

Also Read: एक बार फिर Harbhajan Singh औक S.Sreesanth के बीच हुआ झगड़ा! वीडियो देख फैंस के उड़े होश

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026