---Advertisement---

KKR VS SRH IPL 2023: Nitish Rana ने की उमरान मलिक की जमकर कुटाई, 6 गेंदों पर जड़े 28 रन, देखें वीडियो

KKR VS SRH IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन में खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान नितीश राणा की आतिशी बल्लेबाजी देखने को मिली।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 14, 2023 10:35 अपराह्न

KKR VS SRH IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

KKR VS SRH IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन में खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान नितीश राणा की आतिशी बल्लेबाजी देखने को मिली। नितीश राणा ने इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बेहतरीन गेंदबाज उमरान मलिक की जमकर धुनाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नितीश राणा ने उमरान मलिक को जमकर कूटा

दरअसल, पावरप्ले के आखिरी ओवर यानी 6वां ओवर करने उमरान मलिक आए। लेकिन ओवर में केकेआर के कप्तान नितीश राणा उमरान पर आक्रामण करने के लिए तैयार थे। नितीश ने उमरान के इस ओवर में लगातार चौके और छ्क्कों की बरसात की। नितीश राणा ने इस ओवर से 24 रन बटौरे। नितीश राणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार चौके और दो छक्के लगाए। नितीश राणा की शानदार बल्लेबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां देखें वीडियो।

Also Read: KKR VS SRH IPL 2023: Harry Brook ने जड़ा 16वें सीजन का पहला तूफानी शतक, कर दी चौकों-छक्कों की बरसात, देखें Video

नितीश राणा ने लगाए दो गगन चुंबी छक्के 

नितीश राणा ने पारी के 6वें ओवर में उमरान मलिक की पहली गेंद पर चौका मारा। इसके बाद अगली तीन गेंदों पर नितिश राणा ने जोरदार प्रहार करते हुए तीन चौके मारे। नितीश राणा यही नहीं रूके उन्होंने अगली दो गेंदों पर और तेज प्रहार किया और दो गगन चुंबी छक्के लगाए। नितीश राणा ने 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। नितीश राणा की आतिशी बल्लेबाज देख केकेआर के फैंस का उत्साह चरम पर रहा। नितीश राणा के छक्के का वीडियो।

नितीश राणा का आईपीएल करियर 

नितीश राणा ने आईपीएल 2023 में अभी तक 3 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन 70 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 45 रन रहा है। लेकिन नितीश राणा के ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें तो नितीश ने अभी तक 95 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2251 रन बनाए हैं। इस दौरान नितीश राणा 15 अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान राणा का सर्वोच्च स्कोर 87 रन रहा है।

Also Read: KKR VS SRH IPL 2023: Harry Brook ने जड़ा 16वें सीजन का पहला तूफानी शतक, कर दी चौकों-छक्कों की बरसात, देखें Video

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026