---Advertisement---

अथिया को देख ख़ुद को रोक नहीं पाए KL Rahul, तारीफ़ में कह डाली ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की। तो उनके पति केएल ने अथिया के फोटो पर वायरल ट्रेंड को फॉलो करते हुए कमेंट किया।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 30, 2023 11:10 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

भारत के बल्लेबाज़ KL Rahul और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इसी साल शादी के बंधन में बंधे। दोनों को एक साथ बहुत पसंद किया जाता है। इस पॉवर कपल को एक साथ कई इवेंट्स में देखा जाता है। वहीं अथिया और राहुल एक दूसरे की तारीफ़ करने की कोई कसर नहीं छोड़ते है। अब केएल राहुल ने अथिया की फोटो पर ‘जस्ट लुकिंग वाउ’ ट्रेंड को फॉलो करते हुए कमेंट किया है।

राहुल के किया कमेंट

रविवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पीले रंग की खूबसूरत एथनिक ड्रेस में एक फोटो शेयर की। पीले रंग की ड्रेस के साथ उन्होंने नीला दुपट्टा ओड़ा। अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने गजरा भी लगाया। उनका शार्प मेकअप, स्टनिंग लुक को देखकर कोई भी उनकी तारीफ़ करने से ख़ुद को नहीं रोक सकता। तो ऐसे में उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल कैसे पीछे रहते।

केएल ने अथिया के फोटो पर वायरल ट्रेंड को फॉलो करते हुए कमेंट किया -सो ब्यूटीफुल….सो एलिगेंट…जस्ट लुकिंग लाइक ए वाउ। अपने पति के इस कमेंट पर अथिया ने रिप्लाई करते हुए लिखा,” मैं तुम्हें सुन सकती हूँ।”

अथिया ने भारतीय टीम को सराहा

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए IND vs ENG मुक़ाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की। भारत ने इस रोमांचक मुक़ाबले में इंग्लैंड को 100 रन हराया। भारत की इस जीत पर कोई भी भारतीय टीम की तारीफ़ करने से ख़ुद हो नहीं रोक पाया। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए टीम की तारीफ़ की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026