---Advertisement---

Korea Open 2023: पुरुष युगल में सात्विक चिराग कोरिया ओपन के फाइनल में पहुंचे, वर्ल्ड नम्बर 2 जोड़ी को हराया

Korea Open 2023: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी बीडब्ल्यूएफ कोरिया ओपन के फाइनल में पहुंच गयी है। आज (22 जुलाई) को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने दुनिया के नम्बर दो मेंस डबल्स pair लिआंग वेई केंग और वांग चांग की चीनी जोड़ी को सीधे ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 22, 2023 6:55 अपराह्न | Updated: जुलाई 22, 2023 9:29 अपराह्न

satwik
Follow Us
---Advertisement---

Korea Open 2023: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विक साईराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी बीडब्ल्यूएफ कोरिया ओपन के फाइनल में पहुंच गयी है। आज (22 जुलाई) को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने दुनिया के नम्बर दो मेंस डबल्स pair लिआंग वेई केंग और वांग चांग की चीनी जोड़ी को सीधे गेमों में शिकस्त दी ।

लगातार दूसरा बीडबल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल

भारत के सात्विक -चिराग की पुरुष युगल जोड़ी ने आज यहां कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में चीन के वर्ल्ड नम्बर 2 जोड़ी लिआंग वेई केंग और वांग चांस की चीनी जोड़ी को सीधे सेटों में 21 -15 ,24 -22 से हराकर लगातार दूसरे बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में कदम रख लिया। जिन्नाम स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने नेट पर तेज खेल दिखाते हुए विपक्षी को कोई मौका नहीं दिया। फाइनल में सात्विक-चिराग का सामना इंडोनेशिया के फजर और मुहम्मद रेयान की जोड़ी से होगा ।

इंडोनेशिया ओपन और एशियाई चैंपियनशिप जीत रचा था इतिहास

दुनिया के तीसरे नम्बर की इस भारतीय जोड़ी ने इसी साल दुबई में हुए एशिया चैंपियनशिप का खिताब जीत इतिहास रचा था। आपको बता दें कि सात्विक और चिराग एशिया चैंपियनशिप के डबल्स वर्ग में खिताब जीतने वाले पहली जोड़ी है। इसके अलावे इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए इंडोनेशिया ओपन फाइनल को जीतकर सात्विक और चिराग ने भारतीय बैडमिंटन पटल पर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी भारतीय जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ 1000 ख़िताब जीता हो। आपको बता दें कि सात्विक चिराग की जोड़ी इससे पहले विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी है। अब इस जोड़ी की नजर अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक्स पर टिकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026