---Advertisement---

Kuldeep Yadav: नई पारी की शुरुआत करेंगे भारत के चाइनामैन स्पिनर, विराट-रोहित समेत ये दिग्गज समारोह में लगा सकते हैं चार चांद

Kuldeep Yadav: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव शनिवार को उत्तराखंड के मसूरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में उनकी वेडिंग के खास इवेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई दिग्गज भी शामिल हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 14, 2026 11:04 पूर्वाह्न

Kuldeep Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Kuldeep Yadav: भारत ने बीते रविवार को टी20 विश्वकप शानदार तरीके से जीत लिया। भारत की ऐतिहासिक जीत ने देशभर के करोड़ों लोगों को जश्न मनाने का एक नया अवसर दिया। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अपन-अपन पर्सनल लाइफ में व्यस्त हो गए। इसी कड़ी में इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का भी नाम शामिल है। बता दें कि शनिवार को कुलदीप यादव अपनी जिंदगी की नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, भारतीय स्पिनर उत्तराखंड के मसूरी में अपनी पार्टनर वंशिका के साथ शादी कर रहे हैं।

Kuldeep Yadav की शादी में शामिल हो सकते हैं कई दिग्गज

बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरने वाले लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की खुद ही गिल्लियां गिर गई हैं। ऐसे में इस हाई-प्रोफाइल समारोह में टीम इंडिया के कई दिग्गज भी शामिल हो सकती हैं। जानकारी के अनुसार, चाइनामैन स्पिनर की शादी में भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, रिंकू सिंह, मोहम्मद कैफ और सुरेश रैना भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस फंक्शन में शिरकत कर सकते हैं।

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी पहुंच सकते हैं। ऐसे में चाइनामैन स्पिनर की शादी में कई नामी हस्तियां शामिल होकर फंक्शन में चार चांद लगा सकते हैं। उधर, बॉलिवुड से भी कई हस्तियां इस आयोजन में पहुंच सकती हैं। इस समारोह में उत्तराखंड की परंपरा और व्यंजनों को परोसा जाएगा।

कुलदीप यादव का कैसा रहा क्रिकेट करियर

वहीं, कुलदीप यादव के क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक टेस्ट करियर में 17 मुकाबलों में 76 विकेट ली। 120 एकदिवसीय मैचों में 194 विकेट हासिल की है। इसके अलावा, 54 टी20 मुकाबलों में 95 क्रिकेटरों को आउट किया। वहीं, आईपीएल में भी उन्होंने 100 से अधिक विकेट हासिल किए हैं। इस तरह से भारतीय स्पिनर ने 350 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लिए हैं। मालूम हो कि आईपीएल में वह डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लि खेलते हैं। ऐसे में दिल्ली की टीम को एक बार फिर उनसे काफी उम्मीदें होगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 14, 2026

BCCI

मार्च 14, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 14, 2026

Benjamin Netanyahu

मार्च 14, 2026

LPG Shortage

मार्च 14, 2026

Rashifal 14 March 2026

मार्च 13, 2026