---Advertisement---

Lionel Messi: जीत के बाद मेसी ने पत्नी संग मनाया जश्न , यहां की खूब मस्ती

बार्सिलोना के पूर्व striker लिओनेल मेसी का फॉर्म इन दिनों अपने सही ट्रैक पर है। आपको बता दें कि मेसी ने हाल में ही Inter Miami CF की टीम की तरफ से खेलते हुए अपने फुटबॉल क्लब को मेजर लीग सॉकर का खिताब दिलाया है।ऐसे में मेसी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 14, 2023 4:02 अपराह्न | Updated: अगस्त 14, 2023 5:00 अपराह्न

Messi Celebrations
Follow Us
---Advertisement---

बार्सिलोना के पूर्व striker लिओनेल मेसी का फॉर्म इन दिनों अपने सही ट्रैक पर है। आपको बता दें कि मेसी ने हाल में ही Inter Miami CF की टीम की तरफ से खेलते हुए अपने फुटबॉल क्लब को मेजर लीग सॉकर का खिताब दिलाया है।ऐसे में मेसी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह कुछ साथी खिलाड़ी और पत्नी संग जश्न मनाते नजर आ रहें हैं।

लिओनेल ने की शानदार पार्टी

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लिओनेल मेसी का जादू इन दिनों सर चढ़कर बोल रहा है। आपको बता दें कि अपनी टीम अर्जेंटीना को 2022 फीफा वर्ल्ड कप दिलाने में अपनी अहम् भूमिका निभाने वाले मेसी इन दिनों मियामी में अपनी वाइफ संग खूब मस्ती कर रहें हैं। आपको बता दें कि बार्सिलोना टीम के पूर्व स्ट्राइकर मेसी अभी अमेरिका बेस्ड क्लब मियामी सेफ के साथ जुड़े हुए है।हाल में ही उन्होंने क्लब को पहली बार मेजर लीग फुटबॉल का भी खिताब दिलाया था। अब जाकर मेसी की एक फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब धमाल मचा रही है जिसमें वह अपने पत्नी संग खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। विक्टोरिया बेकहम द्वारा शेयर किये गए वीडियो में साफ़ साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह मेसी और उनके साथी प्लेयर्स मियामी के एक जापानी रेस्टॉरेंट में एन्जॉय कर रहें हैं।

मेसी हैं फुटबॉल जगत के बादशाह

आपको बता दें कि लिओनेल मेसी को यूं ही फूटबाल जगत का बादशाह नहीं कहा जाता है। मेसी के नाम फुटबॉल में ढेर सारे रिकॉर्ड हैं। मेसी ने ला लीगा में खेलते हुए कुल 474 गोल किये है । इसके अलावे मेसी के नाम 7 बैलन दी और अवार्ड हैं। मेसी को 2022 फीफा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए गोल्डन बॉल अवार्ड भी दिया गया था। आपको बता दें कि 2022 फीफा वर्ल्ड कप में मेसी ने अपनी टीम अर्जेंटीना के लिए फाइनल में एक गोल दागा था। गौरतलब है कि अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर 1986 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026