---Advertisement---

Lionel Messi: अमेरिका में भी चला मेसी का जादू, लीग्‍स कप में इंटर मियामी को बनाया चैंपियन

Lionel Messi: Inter Miami CF की टीम ने मेजर लीग सॉकर का खिताब अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि Inter Miami CF की टीम ने फाइनल मुकाबले में नैशविले की टीम को हराकर पहली बार यह प्रतिष्ठित ट्राफी अपने नाम कर ली है। मेसी की टीम ने जीता लीग कप का खिताब ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 21, 2023 12:07 अपराह्न

Lionel Messi Inter Miami CF..
Follow Us
---Advertisement---

Lionel Messi: Inter Miami CF की टीम ने मेजर लीग सॉकर का खिताब अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि Inter Miami CF की टीम ने फाइनल मुकाबले में नैशविले की टीम को हराकर पहली बार यह प्रतिष्ठित ट्राफी अपने नाम कर ली है।

मेसी की टीम ने जीता लीग कप का खिताब

लिओनेल मेसी की टीम ने मेजर लीग सॉकर के फाइनल में नैशविले की टीम को हराकर लीग कप का खिताब जीत लिया है। आपको बता दें कि रविवार (20 अगस्त ) रात को खेले गए फाइनल मुकाबले में Inter Miami CF की टीम ने फाइनल मुकाबले में नैशविले की टीम को पेनल्टी शूटआउट में 10 -9 के अंतर से हरा दिया। आखिरी समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद मैच शूटआउट में गया जहां मियामी की टीम ने बाजी मारते हुए खिताब को अपने नाम कर लिया।

मेसी रहे हैं मियामी के लिए बेहतरीन गोल स्कोरर

आपको बता दें कि मेसी ने अब तक हुए सभी मैचों में मियामी की टीम कि तरफ से गोल दागा है। मेसी ने अब तक हुए 7 मुकाबलों में कुल 10 गोल किये हैं। आपको बता दें कि मेसी ने मियामी की टीम को पहली बार इतनी बड़ी ट्राफी दिलाई है। आपको बात दें कि लिओनेल मेसी ने साल 2022 में खेले गए फीफा विश्व कप में अपनी टीम अर्जेंटीना को 1986 के बाद पहली बार चैंपियन बनाया था। इस दौरान मेसी अर्जेंटीना की तरफ से टॉप गोल स्कोरर रहे थें।

मेसी के नाम हैं कई रिकॉर्ड

आपको बता दें कि मेसी के नाम फुटबॉल जगत में काफी रिकॉर्ड हैं। मेसी ने अब तक के अपने करियर में अबतक कुल 7 बार बैलन डी ओर का खिताब जीता है। मेसी को साल 2019 और 2022 में फीफा मेंस फुटबॉल प्लेयर ऑफ़ द ईयर का खिताब दिया जा चुका है। बर्सिलोना टीम के पूर्व स्ट्राइकर मेसी ने अब तक के अपने करियर में काफी कामयाबियां हासिल की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026