---Advertisement---

LPL 2023: बाबर आजम ने बनाया कीर्तिमान, यह कारनामा करने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बनें

LPL 2023: पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने एक बार फिर से विश्व क्रिकेट कोअपने खेल से मंत्रमुग्ध कर दिया है। आपको बता दें कि बाबर आजम ने लंका प्रीमियर लीग में खेलते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है। श्रीलंका में चमके बाबर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म का बल्ला श्रीलंका की सरजमीं पर ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 8, 2023 12:28 अपराह्न

Babar Azam..
Follow Us
---Advertisement---

LPL 2023: पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने एक बार फिर से विश्व क्रिकेट कोअपने खेल से मंत्रमुग्ध कर दिया है। आपको बता दें कि बाबर आजम ने लंका प्रीमियर लीग में खेलते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है।

श्रीलंका में चमके बाबर

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म का बल्ला श्रीलंका की सरजमीं पर जोरों शोरों से चल रहा है। आपको बता दें कि बाबर ने श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेलते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाबर ने लंका प्रीमियर लीग के एक मैच में कोलोंबो स्ट्राइकर्स और गॉल टाइटंस के बीच हुए मैच में रिकॉर्ड बनाते हुए टी 20 में 10 शतक जड़ने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि बाबर ने कोलोंबो स्ट्राइकर्स की तरफ से खेलते हुए 54 गेंदों में खेलते हुए 104 रन बना डालें। शतक लगाने के साथ ही बाबर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के द्वारा बनाये गए 8 टी 20 शतक से आगे निकल गए हैं।

कोलोंबो स्ट्राइकर्स ने जीता मैच

बाबर आज़म की शतकीय पारी की बदौलत कोलोंबो स्ट्राइकर्स ने गॉल टाइटंस को इस मैच में 7 विकेटों से रौंद दिया। आपको बता दें कि पाल्लेकल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलोंबो स्ट्राइकर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। हालांकि गॉल टाइटंस के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 188 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नही थी। कोलोंबो स्ट्राइकर्स ने लक्ष्य को निर्धारित 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

श्रीलंका में खेला जाना है एशिया कप

एशिया कप 2023 इसबार श्रीलंका और पाकिस्तान की संयुक्त मेजबानी में होगा। ऐसे में जहां 4 मैच पाकिस्तान में खेले जायेंगे तो वही श्रीलंका 9 मैचों कि मेजबानी करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026