---Advertisement---

LPL 2023: भारतीय कंपनी की Logo को पहनने से इस क्रिकेटर ने किया इंकार ,खेल रहे हैं लंका प्रीमियर लीग के मैच

LPL 2023: इन दिनों लंका प्रीमियर लीग के मैच खेले जा रहे हैं। ऐसे में काफी प्लेयर्स इस लीग को खेलने में व्यस्त हैं। अब जाकर एक पाकिस्तानी क्रिकेटर का भी नाम इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि पाकिस्तानी बल्लेबाज ने भारतीय लोगो कि जर्सी और हेलमेट को ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 31, 2023 3:24 अपराह्न

LPL
Follow Us
---Advertisement---

LPL 2023: इन दिनों लंका प्रीमियर लीग के मैच खेले जा रहे हैं। ऐसे में काफी प्लेयर्स इस लीग को खेलने में व्यस्त हैं। अब जाकर एक पाकिस्तानी क्रिकेटर का भी नाम इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि पाकिस्तानी बल्लेबाज ने भारतीय लोगो कि जर्सी और हेलमेट को पहनने से साफ़ इंकार कर दिया है।

कोलंबो की टीम की तरफ से खेल रहे हैं मैच

पाकिस्तान के शानदार बल्लेबाज बाबर आजम इन दिनों श्रीलंका प्रीमियर लीग के मैचों को खेलने में वयस्त हैं। आपको बता दें अब जाकर इन दिनों एक खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह लंका प्रीमियर लीग के मैच के दौरान भारतीय बैटिंग कंपनी के लोगो को पहनने से साफ़ इंकार कर रहे हैं। आपको बता दें कि लंका प्रीमियर लीग में फ्रेंचाईजी ने भारतीय कंपनी 1xBook और येल्लो यार के साथ करार किया हुआ है। ऐसे में जहां दूसरे खिलाडियों के हेलमेट और जर्सी में इन कंपनियों के लोगो देखने को मिले हैं तो वहीं बाबर के हेलमेट और लोगो पर इन भारतीय कंपनियों का लोगो गायब दिखा।

बाबर आजम के नाम कई रिकॉर्ड

पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम के नाम विश्व क्रिकेट में कई रिकॉर्ड हैं। आपको बता दें कि बाबर दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 से कम मैचों में अपना 5000 रन पूरा किया है। इसी साल मई में खेले गए पाकिस्तान-न्यूज़ीलैंड चौथे वनडे के दौरान बाबर ने यह कारनामा किया। बाबर ने इस दौरान महज 97 पारियों में ही अपना 5000 रन पूरा कर लिया था ।

हज के दौरान बाबर का वीडियो रहा था चर्चा का विषय

आपको बता दें कि इस साल हज के दौरान बाबर आज़म का एक वीडियो काफी चर्चा का विषय रहा था जब वह हज से लौटते समय अपनी सारी दांस्ता को सुनाते नजर आये थें ।उन्होंने इस दौरान बताया था कि किस तरह उन्होंने अपनी अम्मी के साथ इस हज यात्रा का लुत्फ़ उठाया। बाबर आज़म वर्तमान में पाकिस्तानी टीम के कप्तान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026