---Advertisement---

LSG Vs DC IPL 2026: क्या 27 करोड़ रुपये का खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम पर पड़ेगा भारी? कैपिटल्स के लिए यह स्टार प्लेयर साबित होगा तुरुप का इक्का!

LSG Vs DC IPL 2026: बुधवार को होने वाले एलएसजी बनाम डीसी आईपीएल 2026 मैच में दोनों टीमों के ये 2 खिलाड़ी अपनी प्रदर्शन से मुकाबले का रुख बदल सकते हैं। सभी फैन्स की इन दोनों क्रिकेटरों पर खास नजर होंगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 1, 2026 11:42 पूर्वाह्न

LSG Vs DC IPL 2026
Follow Us
---Advertisement---

LSG Vs DC IPL 2026: इंडिया में क्रिकेट की सबसे रोमांचक लीग मतलब आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग धीरे-धीरे अपने पीक की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में बुधवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में दो टीमों का मुकाबला होगा। एलएसजी बनाम डीसी आईपीएल 2026 मैच के दौरान 2 ऐसे खिलाड़ी आमने-सामने होंगे, जो कि पहले एक-दूसरे की टीम के लिए खेलते थे। मगर अब नई टीम के साथ दिखेंगे। हालांकि, ऐसा पिछले सीजन के आईपीएल में भी हुआ था। यह दोनों ऐसे प्लेयर्स है, जो अपनी क्षमता के साथ किसी भी परिस्थिति को बदल सकते हैं।

एलएसजी बनाम डीसी आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत मचाएंगे तहलका

पहले एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी की बात करें, तो टीम के कप्तान ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। ऐसे में इतने बड़े दाम के पीछे उनकी दमदार क्षमता और प्रदर्शन है। बता दें कि ऋषभ पंत टीम के साथ कैप्टन के साथ विकटकीपिंग की जिम्मेदारी भी खुद ही संभालते हैं। ऐसे में उनके फैन्स को उनसे काफी अधिक उम्मीदें होगी कि वह पहले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करें और जीत के साथ सीजन का आगाज करें। पंत के पास मुकाबला फिनिश करने की बढ़िया क्षमता है, जो उन्हें एक खास इम्पैक्ट प्लेयर बनाती है। पिछले सीजन में उन्होंने 269 रन बनाए थे। हालांकि, उनकी औसत और स्ट्राइक रेट ठीक-ठाक थी। मगर इस बार वह कुछ बड़ा धमाका कर सकते हैं।

एलएसजी बनाम डीसी आईपीएल 2026 में केएल राहुल से होंगी खास उम्मीदें

दूसरी तरफ, डीसी यानी दिल्ली कैपिटल्स के दमदार बैटर केएल राहुल टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने पिछले सीजन भी कई दमदार इनिंग्स खेली थी। ऐसे में दिल्ली की टीम आईपीएल 2026 के सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। इसके लिए टीम के कप्तान अक्षर पटेल और टीम प्रबंधन को केएल राहुल से काफी उम्मीद होंगी। राहुल ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 से ज्यादा रन बनाए थे। इस दौरान उनकी औसत 53.90 की थी और स्ट्राइक रेट 149.72 का था। ऐसे में इस बार भी दिल्ली के फैन्स को यही उम्मीद होगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अप्रैल 1, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 1, 2026

Auto Sales March 2026

अप्रैल 1, 2026

Census

अप्रैल 1, 2026

अप्रैल 1, 2026

UP Board result 2026

अप्रैल 1, 2026