---Advertisement---

LSG VS SRH IPL 2023: लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से रौंदा, KL Rahul ने खेली कप्तानी पारी

LSG VS SRH IPL 2023: आईपीएल 2023 का 10वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ के अरुण जटेली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 7, 2023 10:48 अपराह्न | Updated: अप्रैल 7, 2023 11:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

LSG VS SRH IPL 2023: आईपीएल 2023 का 10वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ के अरुण जटेली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। इस मैच में कप्तान केएल राहुल ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 35 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सिर्फ 8 विकेट पर सिर्फ 121 रन ही बना पाई, जिसे लखनऊ सुपर जायंट्स ने महज ओवरों में ही दो विकेट होकर हासिल कर लिया।

कृणाल पांड्या ने की बेहतरीन गेंदबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन मार्करम का फैसला यह काफी गलत साबित हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स के फिरकी गेंदबाज कृणाल पांड्या का कहर देखने को मिला। कृणाल पांड्या ने सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप तीन बल्लेबाज को महज 50 रनों के भीतर ही आउट कर दिया। कृणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस तीन विकेट में कप्तान एडन मार्करम का विकेट भी शामिल है।  सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे अधिक रन सलामी बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह और राहुल त्रिपाठी ने बनाए।

सलामी बल्लेबाज अनमोल प्रीत सिंह 26 गेंदों पर 31 रन बनाए। इस दौरान अमनोल प्रीत सिंह ने तीन चौके और एक छक्का लगाया। जबकि राहुल त्रिपाठी ने 41 गेंदों पर 35 रन बनाए। इस दौरान राहुल त्रिपाठी चार चौके लगाए और लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच जीतने के लिए 122 रनों का टारगेट दिया।

Also Read: Shardul Thakur ने RCB के खिलाफ खेली आतिशी पारी रचा इतिहास, तोड़ा इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड

कृणाल पांड्या ने बल्ले-गेंद से दिखाया दम 

सनराइजर्स हैदराबाद के 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान केएल राहुल ने 35 रनों की शानदार पारी खेली। केएल राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान तीन चौके लगाए। केएल राहुल के अलावा कृणाल पांड्या ने ऑलराउंडर प्रदर्शन दिखाते हुए शानदार 34 रन बनाए। कृणाल पांड्या ने 23 गेंदों पर 34 रन बनाए। इस दौरान कृणाल पांड्या ने चार चौके और एक छक्का लगाया और मैच में लखनऊ की जीत पक्की कर दी। यहां देखें मैच की हाइलाइट्स।

Also Read: Shardul Thakur ने RCB के खिलाफ खेली आतिशी पारी रचा इतिहास, तोड़ा इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026