---Advertisement---

SA VS BAN ICC ODI WORLD CUP 2023 : बांग्लादेश को मिली हार, लेकिन छा गए महमदुल्लाह, तूफानी पारी से रचा इतिहास

SA VS BAN ICC ODI WORLD CUP 2023 : आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का 22 वा मुकाबला साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन के बड़े मार्जिन से हराया। बांग्लादेश की हार के बाद भी टीम के एक खिलाड़ी ने सबका दिल जीत दिला।  ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 25, 2023 8:30 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

SA VS BAN ICC ODI WORLD CUP 2023 : आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का 22 वा मुकाबला साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन के बड़े मार्जिन से हराया। बांग्लादेश की हार के बाद भी टीम के एक खिलाड़ी ने सबका दिल जीत दिला।  बांग्लादेश के महमदुल्लाह ने साउथ अफ्रीका का डटकर सामना किया। उनकी पारी ने सबका दिल जीत लिया। 

104 गेंदों में जड़ा शतक

SA vs BAN मुकाबले में बांग्लादेश ने अपने शुरुआती विकेट बहुत जल्दी गवाएं। 15 वें ओवर तक आधी बंगलादेश की टीम पवेलियन वापस लौट चुकी थी। ऐसे में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बांग्लादेश के महमदुल्लाह ने टीम की पारी संभाला। उन्होंने 104 गेंदों पर अपना वनडे क्रिकेट में चौथा शतक पूरा किया। ये उनका वर्ल्ड कप करियर का तीसरा शतक रहा। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 111 रन की पारी खली। जिसमें उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए। महमदुल्लाह बांग्लादेश के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। 

तमीम इकबाल को पछाड़ा

महमदुल्लाह वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने इस मामले में बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल को भी पीछे छोड़ दिया है। इकबला ने वर्ल्ड कप खेले हुए 718 रन बनाए वहीं मेहमदुल्लाह ने 720 रन बनाए हैं। इस सूची में पहले स्थान पर टीम के कप्तान शाकिब अल हसन कायम है। शाकिब ने वर्ल्ड कप खेलते हुए टीम के लिए 1202 रन बनाए हैं।  वहीं दूसरे स्थान पर मुश्फिकुर रहीम का नाम आता है जिन्होंने वर्ल्ड कप में 1042 रन बनाए हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunil Gavaskar

अक्टूबर 15, 2026

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026