---Advertisement---

Major League Soccer 2023: लिओनेल मेसी खेलेंगे मेजर लीग सॉकर का फाइनल मुकाबला, यहां जाकर आप भी देख सकते हैं मैच

Major League Soccer 2023: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लिओनेल मेसी के खेल से हर कोई वाकिफ है। आपको बता दें कि लिओनेल मेसी इन दिनों Inter Miami CF टीम की तरफ से खेलते नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में मेसी ने इस सीजन में अपने क्लब को मेजर लीग के फाइनल में पहुंचा दिया ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 19, 2023 11:12 अपराह्न | Updated: अगस्त 20, 2023 12:01 पूर्वाह्न

lionel-messi-inter-miami..
Follow Us
---Advertisement---


Major League Soccer 2023: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लिओनेल मेसी के खेल से हर कोई वाकिफ है। आपको बता दें कि लिओनेल मेसी इन दिनों Inter Miami CF टीम की तरफ से खेलते नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में मेसी ने इस सीजन में अपने क्लब को मेजर लीग के फाइनल में पहुंचा दिया है। फाइनल मुकाबला आज यानी 19 अगस्त को खेला जाएगा।

Nashville से होगा फाइनल मुकाबला

आपको बता दें कि मेजर लीग सॉकर में मेसी की टीम Inter Miami CF का सामना Nashville की टीम से होगा। दोनों ही टीमों से लीग में सभी बाधाओं को पार कर फाइनल में जगह बनायी है। आपको बता दें की मेसी ने लीग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया है। आपको बता दें कि Inter Miami CF की टीम ने लीग मुकाबले में अपने सभी 6 मैचों में विपक्षी टीम को पटखनी दी थी। अब फाइनल में होने वाले मुकाबले में मियामी की टीम पहली बार कोई बड़ी ट्रॉफी जीतने की ताक में लगी है।

2022 फीफा वर्ल्ड कप में दिलाया था खिताब

आपको बता दें कि मेसी ने अर्जेंटीना की टीम की तरफ से खेलते हुए साल 2022 में हुए फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की टीम को 1986 के बाद पहली बार खिताब दिलाने में अपनी अहम् भूमिका निभाई थी। मेसी ने फ़ाइनल में 2018 की चैंपियन फ़्रांस के खिलाफ अपनी टीम के लिए एक शानदार गोल भी दागा था। अर्जेंटीना के इस स्टार फुटबॉलर को 2022 फीफा विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए गोल्डन बॉल का अवार्ड दिया गया था।

कैसे देखें मुकाबला

आपको बता दें कि Inter Miami CF और Nashville के बीच होने वाले लीग कप फाइनल मुकाबले को आप एप्पल टीवी प्लस पर देख सकते हैं । आपको बता दें कि अगर आप एप्पल टीवी प्लस के सब्सक्राइबर हैं तो आप आसानी के साथ 12.99 डॉलर खर्च कर एमएलएस सीजन पास को एक्सेस कर मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं। जिनके पास एप्पल प्लस टीवी का सब्सक्रिप्शन उपलब्ध नहीं है वो इसे 14.99 डॉलर या 19 डॉलर खर्च कर मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026