---Advertisement---

Major League Soccer 2023: मेसी के गोल ने फिर किया कमाल, इस टीम के खिलाफ दागे इतने गोल

Major League Soccer 2023: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लिओनेल मेसी इन दिनों अपने जबरदस्त फ़ार्म में चल रहे हैं। हाल ही में मेजर लीग फुटबॉल में खेलते हुए उन्होंने अपनी टीम को कई सालों में पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। मेसी ने अमेरिका में किया कमाल अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लिओनेल ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 12, 2023 12:11 अपराह्न

Lionel Messi Inter Miami celebrates..
Follow Us
---Advertisement---

Major League Soccer 2023: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लिओनेल मेसी इन दिनों अपने जबरदस्त फ़ार्म में चल रहे हैं। हाल ही में मेजर लीग फुटबॉल में खेलते हुए उन्होंने अपनी टीम को कई सालों में पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

मेसी ने अमेरिका में किया कमाल

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लिओनेल मेसी का जादू इन दिनों सर चढ़कर बोल रहा है। आपको बता दें की अमेरिका में चल रहे मेजर लीग सॉकर में मेसी ने अपनी टीम Inter Miami CF को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है। आपको बता दें की कल (11 अगस्त) को खेले गए मुकाबले में इंटर मियामी की टीम ने Charlotte को लीग कप क्वार्टरफाइनल में 4-0 से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान पका कर लिया।क्वार्टरफाइनल में मेसी ने इंटर मियामी के लिए 86 वें मिनट में गोल कर फैंस को ख़ुशी से झूमने का मौक़ा दे दिया।

2022 में अर्जेंटीना को दिलाया था World Cup का खिताब

आपको बता दें कि साल 2022 में क़तर में खेले गए फीफा विश्व कप में मेसी ने अर्जेंटीना की टीम के लिए खेलते हुए टीम को 2022 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था। फ्रांस के साथ खेले गए बेहद कड़े मैच में मेसी ने अर्जेंटीना के लिए फाइनल में एक गोल दागा था। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मेसी को गोल्डन बॉल का अवार्ड दिया गया था।

मेसी रिकॉर्डों के बादशाह

आपको बता दें कि फुटबॉल जगत में मेसी के नाम काफी रिकॉर्ड हैं। मेसी ने ला लीगा में खेलते हुए अबतक सबसे ज्यादा गोल दागे हैं। मेसी के नाम ला लीगा में कुल 474 गोल हैं। इसके अलावे मेसी ने कुल 7 बार बैलन डी ओर अवार्ड जीता हुआ है। आपको बता दें कि साल 2019 और 2022 में मेसी को बेस्ट फीफा मेंस प्लेयर का अवार्ड भी मिल चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026