---Advertisement---

MI vs RCB WPL 2023: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज भिड़ने को तैयार हरमनप्रीत और मंधाना की शेरनियां, कब और कैसे देखें लाइव मैच

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच WPL का महामुकाबला होने जा रहा है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 6, 2023 12:50 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

MI vs RCB WPL 2023:  महिला प्रीमियर लीग का महामुकाबला 4 मार्च से लगातार जारी है। इस महामुकाबले में सोमवार को कप्तान हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना के टीम की शेरनियां भिड़ने को तैयार हैं। बता दें कि कप्तान स्मृति मंधाना की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर को पिछले मैच में बहुत बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में स्मृति मंधाना की टीम ने अपने आपको पूरी तरह से तैयार कर लिए है और अब खाता खोलने को तैयार है। सोमवार को यानि कि आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम मुंबई इंडियंस से भिड़ते हुए नजर आएगी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात जायंट्स को बहुत पूरी तरह से पराजित कर अपने जीत का खाता खोला था।ऐसे में आइए एक नजर अब तक दोनों ही टीमों के बीच चल रहे मैचों पर डालते हैं।

RCB के गेंदबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन

पिछले मैच के दौरान आरसीबी के गेंदबाजों ने कुछ खास गेंदबाजी नहीं की। ऐसे में उनकी गेंदबाजी को लेकर लगातार कई तरह के सवाल भी उठने लगे थे। बता दे कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज बिल्कुल फ्लॉप रहे। दिल्ली की टीम ने RCB के गेंदबाजों को जमकर कूटा था। दिल्ली की तरफ से शैफाली वर्मा, रेणुका सिंह ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वहीं आरसीबी की गेंदबाजी के साथ- साथ बल्लेबाजी भी एकदम से खराब रही। आरसीबी की तरफ से केवल चार बल्लेबाज 30 के आंकड़े को छू पाए। बाकि सब 30 रन के अंदर आउट होकर वापस लौट गए।

बल्लेबाजी में सबसे मजबूत है मुंबई

मुंबई की टीम बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा मजबूत है। ऐसे में आज आरसीबी को मुंबई के खिलाफ अपने प्रदर्शन को सुधारना होगा। मुंबई के टीम की अगर हम बात करें तो केवल एक बल्लेबाज यास्तिका भाटिया फ्लॉप रही बाकि सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुंबई के बल्लेबाज लगातार नेट पर भी प्रदर्शन कर अपने बल्लेबाजी को सुधारने में लगे हुए हैं। ऐसे में आज के मुकाबले में आरसीबी को सबसे पहले हरमनप्रीत को रोकना होगा।

Also Read: RCB VS DC WPL 2023: 4 ओवर 29 रन और 5 विकेट, विमेंस लीग में दिखा इस US की तेज गेंदबाज का जलवा, देखें VIDEO

यहां जानिए कब से शुरू होगा मैच 

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शेरनियों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं हमेशा की तरह ही टॉस 7 बजे करवा दिया जाएगा। मैच का लाइव प्रसारण आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), मेगन शूटपूनम खेमनार, हीथर नाइट, सहाना पवार, इलियस पेरी, प्रीती बोस, रेणुका सिंह, श्रेयंका पाटिल, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, शोभना आशा,डेन वान नाइकर्क, ,ऋचा घोष, सोफी डिवाइन, कोमल जंजाद इरिन बर्न्स, दिशा कासत,

मुंबई इंडियंस की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, अमनजोत कौर, हुमायरा काजीप्रियंका बाला, यास्तिका भाटिया, नैट सिवर ब्रंट, धारा गुज्जर, च्लोए ट्रायॉन, हीथर ग्राहम, पूजा वस्त्रकर, इस्सी वोंग, सोनम यादव हेली मैथ्यूज,नीलम बिष्ट, अमेलिया केर,

Also Read: RCB VS DC WPL 2023: कागजी शेर हुए मैदान पर ढेर, अपने पहले मैच में ही RCB महिला टीम को मिली 60 रनों से करारी हार

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026