---Advertisement---

MI vs UPW WPL 2023: Mr. 360 बनने की चाहत Yastika Bhatia को पड़ी भारी, Anjali Sarvani की गेंद पर हुई बोल्ड, देखें Video

मुंबई की सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया आज कुछ खास नहीं कर पाई और 7 रन बनाकर आउट हो गई। भाटिया को अंजलि सरवानी ने अपनी बेहतरीन गेंद पर बोल्ड मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 18, 2023 5:41 अपराह्न

MI vs UPW WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

MI vs UPW WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में आज लीग का 15वां मैच मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मकाबले में टॉस जीतकर यूपी की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और टीम 127 रन ही बना सकी। वहीं, मुंबई की सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया आज कुछ खास नहीं कर पाई और 7 रन बनाकर आउट हो गई। भाटिया को अंजलि सरवानी ने अपनी बेहतरीन गेंद पर बोल्ड मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कुछ अलग तरीके से शॉट लगाना चाहती थी यस्तिका

साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के द्वारा खेले गए क्रिकेट में शॉट हर कोई खेलना चाहता है। जिसमें कुछ बल्लेबाज सफल होते हैं तो कुछ फ्लॉप। मुंबई की बल्लेबाज यस्तिका भाटिया भी कुछ ऐसा ही करना चाहती थी। लेकिन वह शॉट खेलती हैं लेकिन यॉर्कर गेंद पर वह बोल्ड हो गई। दरअसल, 15 गेंदों में 7 रन बनाकर खेल रही भाटिया अपना स्ट्राइक रेट बढ़ाने की कोशिश में स्टंप लाइन की गेंद को विकेटकीपर के ऊपर से खेलना चाहती थी। लेकिन वह बोल्ड हो जाती है।

Also Read: IPL 2023: RCB में शामिल हुआ ताबड़तोड़ बल्लेबाज, भारत के खिलाफ जड़ चूका तूफानी शतक

यहां देखें Video:

Click here: https://www.wplt20.com/videos/m15—mi-vs-upw-yastika-bhatia-wicket-6322824724112

मुंबई की टीम 127 रन ही बना सकी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम की बल्लेबाजी एक दम फ्लॉप साबित हुई। टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना सकी। मुंबई की तरफ से हेले मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। वहीं, यूपी की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेले मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, धारा गुज्जर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, नेट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर।

यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, देविका वैद्य, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, पार्शवी चोपड़ा।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026