---Advertisement---

MLC 2023: अमेरिकी धरती पर निकोलस पूरन ने बनाया कीर्तिमान, महज इतने गेंदों में ही जड़ दिया शतक

MLC 2023: अमेरिका में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क की टीम ने सिएटल ऑर्कस टीम 7 विकेटों से धो डाला। इस मैच में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला जम कर चला और उन्होंने मोर्चा संभालते हुए न्यूयॉर्क मुंबई इंडियन्स की टीम की झोली में खिताब डाल दिया ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 31, 2023 12:31 अपराह्न

MLC 1...
Follow Us
---Advertisement---

MLC 2023: अमेरिका में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट में मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क की टीम ने सिएटल ऑर्कस टीम 7 विकेटों से धो डाला। इस मैच में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला जम कर चला और उन्होंने मोर्चा संभालते हुए न्यूयॉर्क मुंबई इंडियन्स की टीम की झोली में खिताब डाल दिया ।

अमेरिकी धरती पर चमके पूरन

रविवार (30 जुलाई) को मेजर लीग क्रिकेट का फ़ाइनल मैच न्यूयॉर्क मुंबई इंडियंस और सिएटल ऑर्कस की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में न्यूयार्क मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर रहे निकोलस पूरन ने अपनी कैप्टेंसी का पूरा जिम्मा संभालते हुए न्यूयॉर्क मुंबई इंडियंस की टीम को 7 विकेटों से जीत दिला दी। मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने आये पूरन ने शतक जड़कर टीम को मेजर लीग सीजन 1 का खिताब दिला दिया।

40 गेंदों में बनाया शतक

निकोलस पूरन ने इस दौरान 40 गेंदों में ही शतक ठोक डाला। पोलार्ड की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे पूरन ने इस दौरान टिककर 57 गेंदों में कुल 137 रन बनाएं। पूरन ने इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए 13 छक्के और 10 चौके जड़े। सिएटल ऑर्कस की टीम ने विकेटकीपर ओपनर क्विंटन डिकॉक के 87 रनों की आतिशी पारी की बदौलत 9 विकेटों पर 183 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया था। टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूयॉर्क मुंबई इंडियंस की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और टीम ने स्टीवेन टेलर के रूप में अपना पहला विकेट बिना खाता खोले ही गंवा दिया। इसके बाद हालंकि पूरन ने मैच में टीम को आसानी के साथ इस मैच और एमएलसी 2023 का चैंपियन बना दिया। आपको बता दें कि अमेरिका में पहली बार आईपीएल की तर्ज परे इस तरह की लीग का आयोजन हुआ है। इस लीग के सफल होने के बाद निश्चित रूप से अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा। टी 20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन भी अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होना है। इसमें पहली बार अमेरिका की क्रिकेट टीम खेलती नजर आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026