---Advertisement---

MLC 2023: पोलार्ड-ब्रावो की मस्ती करती वीडियो हुई वायरल, देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

MLC 2023: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड और क्रिकेटर ब्रैवो को भला कौन नहीं जानता है। आपको बता दें कि कीरोन पोलार्ड इस समय मेजर लीग क्रिकेट के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। अब जाकर इन दिनों कीरोन पोलार्ड और ब्रावो की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें दोनों मस्ती ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 29, 2023 4:25 अपराह्न

MLC 1
Follow Us
---Advertisement---

MLC 2023: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड और क्रिकेटर ब्रैवो को भला कौन नहीं जानता है। आपको बता दें कि कीरोन पोलार्ड इस समय मेजर लीग क्रिकेट के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। अब जाकर इन दिनों कीरोन पोलार्ड और ब्रावो की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें दोनों मस्ती भरे अंदाज में एक दूसरे को कुछ इशारा करते नजर आ रहें हैं।

पोलार्ड ने ब्रावो को किया इशारा

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड इन दिनों कुछ ज्यादा मस्ती करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अमेरिका में चल रहे मेजर क्रिकेट लीग में कीरोन ने अपने साथी खिलाड़ी ब्रावो को इशारों-इशारों में कुछ कह डाला है। दरअसल कीरोन पोलार्ड का यह indication ब्रावो से revenge को लेकर था। कीरोन पोलार्ड मेजर लीग क्रिकेट में कल (28 जुलाई) को हुए चैलेंजर मुकाबले के बाद काफी मस्ती करते नजर आएं । दरअसल मेजर लीग क्रिकेट में हुए चैलेंजर मुकाबले में एमआई न्यूयार्क ने टेक्सास सुपर किंग्स को हरा दिया जिसके बाद कीरोन पोलार्ड ने ब्रावो को 2015 में उनके द्वारा किये गए इशारे का बदला लेते हुए अब ये साइन दिए हैं । आईपीएल 2015 के एक मैच में कीरोन पोलार्ड को आउट करने के बाद ड्वेन ब्रावो ने उन्हें देश वापिस जाने का इशारा किया था। अब जाकर जब एमआई न्यूयार्क के स्टाफ कोच की भूमिका निभा रहें कीरोन पोलार्ड ने ड्वेन ब्रावो को भी यह sign दे कर देश वापसी के लिए बोला है। आपको बता दें कि ड्वेन ब्रावो टेक्सास सुपर किंग्स के साथ बतौर स्टाफ कोच की भूमिका निभा रहे हैं। अब ऐसे में जब उनकी टीम हार गयी है तो पोलार्ड ने उन्हें आईपीएल 2015 में किये गए इशारे की याद दिला दी है। अब जाकर क्रिकेट फैंस इसे देखकर खूब मनोरजन कर रहे हैं।

Watch Here

पोलार्ड हैं रिकॉर्डों के किंग

कीरोन पोलार्ड के नाम विश्व क्रिकेट में बहुत सारे रिकॉर्ड दर्ज हैं। आपको बता दें कि पोलार्ड 600 या 600 से ज्यादा टी 20 मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उनके द्वारा इस रिकॉर्ड को आजतक कोई खिलाडी नहीं तोड़ पाया है। आपको बता दें कि कीरोन पोलार्ड दुनिया में छक्के जमाने के मामले में दूसरे स्थान पर है। उनसे आगे उनके हमवतन खिलाड़ी क्रिस गेल हैं, जिनके नाम टी 20 क्रिकेट में 1056 छक्के दर्ज हैं।पोलार्ड ने अपने करियर में कुल 800 छक्के लगाएं हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026