---Advertisement---

Mohammad Amir: बाज नहीं आ रहे पाकिस्तानी, पूर्व पाक खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन को लेकर किया यह बड़ा दावा; पढ़ें पूरी खबर

Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर भारतीय टीम के खिलाफ गलत बयानबाजी की है। साथ ही जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन को लेकर चौंकाने वाला दावा भी किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 8, 2026 11:06 पूर्वाह्न

Mohammad Amir
Follow Us
---Advertisement---

Mohammad Amir: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अभी तक टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। एक तरफ, जहां इंडिया की नजरें अपने तीसरी टी20 खिताब पर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला टी20 विश्वकप का खिताब जीतना चाहेगी। इस धमाकेदार मैच से पहले कई दिग्गज अपनी-अपनी राय सामने रख रहे हैं। मगर पाकिस्तानी क्रिकेटर लगातार इंडिया के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। पूर्व पाक तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर भारत को लेकर गलत बयानबाजी की है।

Mohammad Amir ने भारत के इन खिलाड़ियों को लेकर कही यह बात

पाकिस्तान के पूर्व पेसर मोहम्मद आमिर ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाफ अपनी जुबानी उल्टी कर दी है। पूर्व पेसर ने कहा, ‘भारत फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं जीत पाएगा।’ उल्टे हाथ के पूर्व गेंदबाज ने ‘हारना मना है’ शो में कहा, ‘अगर आप न्यूजीलैंड को देखें, तो उन्होंने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरा परफॉर्मेंस दिया। एक टीम के तौर पर वे पूरा परफॉर्मेंस दे रहे हैं। अगर आप इंडिया को देखें, तो मुझे अब भी लगता है कि वे सिर्फ दो खिलाड़ियों की वजह से जीत रहे हैं। जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन का बड़ा असर रहा है।’

मोहम्मद आमिर ने किया न्यूजीलैंड का समर्थन

पूर्व पेसर मोहम्मद आमिर ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के लिए अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम न्यूजीलैंड के लिए सही रहेगा। बॉलिंग डिपार्टमेंट को देखें तो मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड भारत से बेहतर फॉर्म में है। बुमराह के अलावा मुझे नहीं लगता कि कोई और फॉर्म में है। वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या दोनों ही संघर्ष कर रहे हैं।’

मालूम हो कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया इतिहास रचने के लिए मैदान पर उतरेगी। साल 2024 में रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने अपना दूसरा टी20 विश्वकप का खिताब जीता था। ऐसे में अगर रविवार को इंडिया फाइनल मुकाबला जीत लेती है, तो अपना खिताब बचाने वाली पहली टीम होगी। मगर इसके लिए भारत को न्यूजीलैंड की कठिन चुनौती को पार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Houthis Attack

अक्टूबर 23, 2026

Om Birla

अक्टूबर 23, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026