---Advertisement---

Mohammad Amir: Sanju Samson की आक्रामक पारी से मोहम्मद आमिर को झेलनी पड़ी शर्मिंदगी, शान से सेमीफाइनल में पहुंचा भारत; पूर्व पाक खिलाड़ी की हुई खिंचाई

Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी झूठी साबित हुई। भारत के संजू सैमसन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। ऐसे में पाक के पूर्व खिलाड़ी की जमकर ट्रोलिंग हुई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 2, 2026 11:32 पूर्वाह्न

Mohammad Amir
Follow Us
---Advertisement---

Mohammad Amir: इंडिया और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच जब भी मैच होता है, तो सभी क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। साथ ही कई तरह की खींचतान और जुबानी हमले देखने को मिलते हैं। मगर फिलहाल दोनों टीमों के बीच मुकाबला तो नहीं है, हालांकि, फिर भी इंडिया की क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। जी हां, भारतीय खिलाड़ी संजू सैमसन ने कोलकाता के मैदान पर 50 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को शर्मिंदा कर दिया। ऐसे में पूर्व पाक खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।

Mohammad Amir की सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग

अगर आप पूर्व पाक खिलाड़ी मोहम्मद आमिर की पूरी कहानी से अवगत नहीं है, तो आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले उन्होंने भारत के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। टूर्नामेंट में पहले पूर्व पाक बॉलर ने दावा किया था कि पाकिस्तान क्वालीफाई करे या न करे, लेकिन भारत निश्चित रूप से टॉप चार में नहीं पहुंचेगा। मगर संजू सैमसन की 97 रनों की बदौलत भारत शान के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया। ऐसे में मोहम्मद आमिर द्वारा कही गई बात झूठी साबित हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मोहम्मद आमिर को जमकर ट्रोल किया। कई यूजर्स ने मोहम्मद आमिर को निशाने पर लेते पर अपनी भड़ास निकाली।

भारत शान से सेमीफाइनल में पहुंचा, अब इंग्लैंड से मुकाबला

मालूम हो कि भारत ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने धमाकेदार तरीके से 195 रन बनाए। 196 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शुरू से लेकर आखिर तक विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। भारतीय इनिंग के दौरान संजू सैमसन ने 4 छक्के और 12 चौके लगाए। भारत को अब 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में सेमीफाइनल खेलना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026

Chandra Grahan 2026

मार्च 2, 2026

Saleem Wastik

मार्च 2, 2026

Viral Video

मार्च 2, 2026

Pakistan Afghanistan War

मार्च 2, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 2, 2026