---Advertisement---

Rinku Singh: गुडन्यूज! अब कोलकाता में बढ़ेंगी वेस्ट इंडीज की मुश्किलें, टीम इंडिया से जुड़ गया अलीगढ़ का लाल; जानें क्या है कप्तान सूर्यकुमार का प्लान?

Rinku Singh: भारत के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह कोलकाता में टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं। ऐसे में टीम की बैटिंग को मजबूती मिलेगी। वहीं, वेस्ट इंडीज की परेशानी बढ़ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 28, 2026 11:02 पूर्वाह्न

Rinku Singh
Follow Us
---Advertisement---

Rinku Singh: भारतीय टीम टी20 विश्वकप के सुपर-8 राउंड के अहम मैच की तैयारियों में लगी हुई है। टीम इंडिया को 1 मार्च को कोलकाता में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलना है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम हर हाल में इस मुकाबले को जीतना चाहेगी। ऐसे में अब इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी भी आ गई है। भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में टीम के साथ जुड़ेंगे। ‘India Today’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिंकू सिंह अपने पिता के अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के बाद शनिवार को कोलकाता में टीम इंडिया के कैंप के साथ जुड़ जाएंगे।

Rinku Singh के आने से मिलेगी भारतीय टीम को ताकत

गौरतलब है कि भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को स्टेज-4 का लीवर कैंसर था। बीते दिन उन्होंने यूपी के ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। ऐसे में जब रिंकू सिंह को पिता के निधन की खबर मिली, तो वो चेन्नई में टीम इंडिया का साथ छोड़कर अपने घर लौट गए। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि स्टार बैटर अपनी पर्सनल लाइफ के सभी कर्तव्यों को पूरा करने के बाद देश के लिए अपना फर्ज निभाने के लिए तैयार हैं। शनिवार को रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। ऐसे में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ टीम की ताकत में एक बार फिर इजाफा होगा।

रिंकू सिंह होंगे शामिल, तो इस खिलाड़ी को होना पड़ सकता है बाहर

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के टीम इंडिया के साथ जुड़ने से वेस्ट इंडीज खेमे में टेंशन बढ़ सकती है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव रिंकू सिंह को वेस्ट इंडीज के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। ऐसे में एक बार फिर संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं, टीम इंडिया के लिए ओपनिंग का जिम्मा ईशान किशन और अभिषेक शर्मा संभाल सकते हैं। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। आखिर में वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह को वेस्ट इंडीज के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026