---Advertisement---

T20 World Cup Super 8: क्या वेस्ट इंडीज से 10 साल पुराने जख्म का बदला ले पाएंगे कप्तान सूर्यकुमार? MS Dhoni और Virat Kohli से है खास कनेक्शन

T20 World Cup Super 8: टी20 विश्वकप सुपर 8 राउंड में भारत को अगला मैच वेस्ट इंडीज से खेलना है। ऐसे में क्या कप्तान सूर्यकुमार यादव 10 साल पुराने जख्म का बदला ले पाएंगे?

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 27, 2026 10:35 पूर्वाह्न

T20 World Cup Super 8
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup Super 8: इंडियन क्रिकेट टीम ने वीरवार को चेन्नई में जिम्बाब्वे को हरा दिया। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 विश्वकप 2026 में अपना सफर जीवित रखा है। अब इंडिया को सुपर-8 राउंड में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1 मार्च 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेलना है। वेस्ट इंडीज की टीम ने अभी तक एक मैच जीता है और एक मुकाबला हारा है। मगर यह क्रिकेट टीम भारत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। अगर आप भूल गए हैं, तो आपको 10 साल पुराना जख्म याद करना होगा। जी हां, वेस्ट इंडीज की टीम ने 2016 में बड़ा झटका दिया था।

T20 World Cup Super 8: वेस्ट इंडीज से रहना होगा सावधान

एमएस धोनी की कप्तानी में 2016 में मार्च का ही महीना था, वेस्ट इंडीज ने मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत को टी20 विश्वकप 2016 के सेमीफाइनल में हरा दिया था। इसके साथ ही भारत का फाइनल में जाने का सपना टूट गया था। आगे चलकर वेस्ट इंडीज ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब उठाया था। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पहले खेलते हुए 192 रन बनाए थे। भारत की तरफ से विराट कोहली ने 47 गेंदों में 89 रन बनाए थे। मगर वेस्ट इंडीज ने 19.3 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 196 रन बना दिए थे। ऐसे में वेस्ट इंडीज ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया था।

टी20 विश्वकप सुपर 8: वेस्ट इंडीज पहले भी तोड़ चुकी है भारत का सपना

2016 में वेस्ट इंडीज ने 193 रनों का पीछा करते हुए जॉनसन चार्ल्स ने तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद लेंडल सिमंस ने 51 गेंदों में 82 रन और आंद्रे रसेल ने 20 गेंदों में 43 रन बनाकर इंडिया को फाइनल की रेस से बाहर कर दिया था। वेस्ट इंडीज की पारी का आखिरी ओवर विराट कोहली ने डाला था। वहीं, भारत के अन्य गेंदबाजों की काफी ज्यादा धुलाई हुई थी। ऐसे में इस बार कप्तान सूर्यकुमार यादव को वेस्ट इंडीज से सावधान रहना होगा। वेस्ट इंडीज भले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना मुकाबला हारकर भारत के विरुद्ध कोलकाता में भिड़ेगी। मगर फिर भी वेस्ट इंडीज की टीम काफी दमदार नजर आ रही है। ऐसे में टी20 विश्वकप सुपर 8 राउंड में वेस्ट इंडीज और भारत में से जो टीम जीत हासिल करेगी, वो सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026