---Advertisement---

Rinku Singh: बुरी खबर, इंडिया की जीत के जश्न के बीच भारत के तूफानी बल्लेबाज को लगा जिंदगी भर का सदमा, रिंकू सिंह के पिता का हुआ निधन

Rinku Singh: भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। ऐसे में क्रिकेटर ने टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया है। भारत की जीत के जश्न के बीच स्टार खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 27, 2026 9:49 पूर्वाह्न

Rinku Singh
Follow Us
---Advertisement---

Rinku Singh: वीरवार को इंडिया ने टी20 विश्वकप 2026 के सुपर-8 राउंड में जिम्बाब्वे को हरा दिया। इसके साथ ही भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना अभी भी जीवित है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम में जश्न का माहौल था। मगर दूसरी तरफ, भारत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को बड़ा झटका लगा। स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। मालूम हो कि बैटर ने जिम्माब्वे के खिलाफ चेन्नई में अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया था और वह पिता की सेहत बिगड़ने के बाद अपने घर लौट गए थे।

Rinku Singh के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल के मुख्य प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि खानचंद सिंह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा, ‘हाल के दिनों में उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें 21 फरवरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।’ बता दें कि 28 वर्षीय भारतीय बल्लेबाद रिंकू सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले फिर से इंडियन कैंप को ज्वॉइन कर लिया था। मगर अब पिता के निधन के बाद वह अपने परिवार के पास अलीगढ़ चले गए हैं।

रिंकू सिंह के पिता के निधन पर हरभजन सिंह ने जताया दुख

उधर, भारतीय स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता के निधन के बाद इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने दुख जताते हुए उनके परिवार के लिए शक्ति देने की प्रार्थना की। पूर्व स्पिनर ने एक्स यानी ट्विटर पर लिखा, ‘रिंकू सिंह के पिता श्री खानचंद सिंह जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। रिंकू और उनके परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल समय होगा, भले ही वह T20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी ज़िम्मेदारियों के लिए पूरी तरह से समर्पित रहे। मेरी दिल से दुआएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और दुखी परिवार को हिम्मत और शक्ति दें।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026