---Advertisement---

Mohammad Amir: ‘इसीलिए इंग्लैंड इंडिया के खिलाफ फेवरेट है’, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया अंग्रेजों का समर्थन; भारत को लेकर फिर की भविष्यवाणी

Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व पेसर मोहम्मद आमिर ने भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले से पहले एक बार फिर बड़ी भविष्यवाणी की है। पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय बैटिंग को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 5, 2026 11:25 पूर्वाह्न

Mohammad Amir
Follow Us
---Advertisement---

Mohammad Amir: पाकिस्तानी के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर को भारतीय टीम से काफी ज्यादा प्यार हो गया है? ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि टी20 विश्वकप 2026 के दौरान पूर्व पाक तेज गेंदबाज लगातार इंडिया को लेकर बयानबाजी दे रहे हैं। भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्वकप सेमीफाइनल मुकाबले से पहले एक बार फिर मोहम्मद आमिर ने भारतीय टीम को लेकर भविष्यवाणी की है। साथ ही उन्होंने इंग्लैंड टीम का सपोर्ट करते हुए इंडिया को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया।

Mohammad Amir बोले- ‘इंडिया सिर्फ एक या दो प्लेयर्स पर डिपेंड है’

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने ‘हारना मना है’ शो में कहा, यह एक अच्छे विकेट पर मैच है। जैसा कि राशिद भाई ने कहा अगर इंग्लैंड दूसरी बैटिंग करता है, तो अधिक मौके मिलेंगे। क्योंकि मुंबई में यह एक हाई-स्कोरिंग गेम है।’ उन्होंने कहा, ‘इंडिया सिर्फ एक या दो प्लेयर्स पर डिपेंड है। उनकी अधिकतर बैटिंग आउट ऑफ फॉर्म है। अभी, सिर्फ एक या दो प्लेयर्स ही टीम को संभाल रहे हैं। जब आप एक या दो प्लेयर्स पर डिपेंड होते हैं, तो आप डॉमिनेट नहीं कर सकते, इसीलिए इंग्लैंड इंडिया के खिलाफ फेवरेट है।’

मोहम्मद आमिर ने पहले भी की थी भविष्यवाणी

सनद रहे कि पूर्व पेसर मोहम्मद आमिर ने इससे पहले भी इंडिया को लेकर भविष्यवाणी की थी। भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले पूर्व पाक खिलाड़ी ने कहा था कि भारत सेमीफाइनल में नहीं जाएगी और वेस्टइंडीज की टीम जीत हासिल करेगी। हालांकि, भारत के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की पारी खेलकर मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी को झूठा साबित कर दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर पूर्व पाक पेसर की जमकर ट्रोलिंग हुई थी।

बता दें कि वीरवार को शाम 7 बजे मुंबई के वानखेड़े मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। मुंबई के पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद मानी जाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग करना चाहेगी, ताकि बाद में आसानी से टारगेट को हासिल किया जा सके। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अगर टॉस हार जाते हैं, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 230 से 250 के करीब रन बनाने होंगे। ताकि इंग्लैंड चेज न कर सके।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 24, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 24, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 24, 2026