---Advertisement---

टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका, IPL में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ Mohammed Shami ने बरपाया कहर; रच दिया नया इतिहास

Mohammed Shami: भारत के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी इंटरनेशनल टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं, मगर आईपीएल 2026 के दौरान उन्होंने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खतरनाक बॉलिंग करके अपनी नई टीम को जीत दिलाई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2026 11:32 पूर्वाह्न

Mohammed Shami
Follow Us
---Advertisement---

Mohammed Shami: रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एलएसजी और एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल मुकाबला खेला गया। एलएसजी ने इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में जीत के हीरो रहे मोहम्मद शमी। जी हां, वहीं, मोहम्मद शमी, जो कि भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। मगर पेस बॉलर ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया। साथ ही एलएसजी को आईपीएल 2026 में पहली जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मोहम्मद शमी ने जानदार बॉलिंग के साथ कायम किया नया रिकॉर्ड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल आईपीएल 2025 के दौरान मोहम्मद शमी एसआरएच की टीम से जुड़े हुए थे। मगर उनके खराब प्रदर्शन के बाद एसआरएच ने उन्हें ट्रेड डील के जरिए एलएसजी के पास भेज दिया। ऐसे में इस धाकड़ तेज गेंदबाज ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से अपनी पुरानी टीम एसआरएच को तबाह कर दिया। साथ ही उन्होंने आईपीएल में एक नया इतिहास भी कायम कर दिया।

दरअसल, मोहम्मद शमी ने एसआरएच के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 9 रन दिए और 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए। ऐसे में वह लखनऊ टीम के लिए सबसे कम रन देने वाले गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रुणाल पांड्या के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने 2022 में 11 रन देकर 2 विकेट झटके थे।

मोहम्मद शमी रहे जीत के हीरो

उधर, हैदराबाद में खेले गए एलएसजी और एसआरएच के बीच मैच की बात करें, तो एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। एसआरएच पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवरों में सिर्फ 156 रन ही बनाए। इस दौरान दानवों की टीम कहे जाने वाली हैदराबाद का टॉप ऑर्डर जल्दी ढह गया। इसके बाद हेनरिक क्लासिक ने 62 रनों का योगदान दिया। साथ ही नीतिश कुमार रेड्डी ने 56 रन बनाए। वहीं, मोहम्मद शमी के साथ प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएसजी की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 68 रन बनाए और टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

Rain Alert 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 9, 2026

कल का मौसम 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 9, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026