---Advertisement---

2023 वनडे वर्ल्डकप के हीरो Mohammed Shami का छलका दर्द, टी20 क्रिकेट और अपने करियर को लेकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

Mohammed Shami: भारत को कई अहम मुकाबले जीताने वाले धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने क्रिकेट करियर और मौके न मिलने पर दर्द जाहिर किया है। साथ ही बताया कि कब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 1, 2026 11:02 पूर्वाह्न

Mohammed Shami
Follow Us
---Advertisement---

Mohammed Shami: आपको हाल का टी20 विश्वकप तो याद ही होगा, इंडिया ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। दुनियाभर में भारतीय फैन्स के बीच खुशी की लहर देखने को मिली। मगर जिस खिलाड़ी को विश्वकप की टीम में जगह नहीं मिली, उसके लिए खुशी थोड़ी कम हो सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं इंडिया के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी की, जो कि 2023 के वनडे विश्वकप में भारत के हीरो थे। भले ही इंडिया वर्ल्डकप नहीं जीता था, मगर उनकी बॉलिंग परफॉर्मेंस की हर किसी ने तारीफ की थी। ऐसे में अब उनका दर्द बाहर आया है।

टीम में मौका न मिलने पर बाहर आया मोहम्मद शमी का दर्द

‘शुभंकर मिश्रा’ के YouTube चैनल पर बात करते हुए भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा, ‘टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में उनके आंकड़े सबसे बेहतरीन हैं। इसके बावजूद, क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्हें दूसरों जितनी इज्जत नहीं मिलती। आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार रिकॉर्ड होने के बाद भी उन्हें एक ऐसा गेंदबाज माना जाता है, जो टी20 क्रिकेट के लिए काफी अच्छा नहीं है।’

उन्होंने चयनकर्ताओं और आलोचकों पर तंज कसते हुए कहा, ‘आईपीएल की बात करें तो आप मेरे पिछले रिकॉर्ड देख सकते हैं। आईपीएल में कोई भी भारतीय गेंदबाज मेरे आस-पास भी नहीं है, फिर भी मुझे टी20 गेंदबाज नहीं माना जाता। आप पिछले 5-6 साल के आंकड़े देख सकते हैं, मेरे नाम करीब 130 विकेट हैं। एक गेंदबाज से आप और क्या उम्मीद करते हैं?’

मोहम्मद शमी ने बताया कब छोड़ेंगे क्रिकेट!

दाएं हाथ के पेस बॉलर मोहम्मद शमी ने क्रिकेट से संन्यास पर कहा, ‘जब मैं थक जाऊंगा, तो मैं खेलना छोड़ दूंगा। लेकिन अभी तो मैं रिटायरमेंट के बारे में सोच भी नहीं रहा हूं, क्योंकि ऐसे विचार आपको नीचे खींचते हैं। अगर यह विचार आपके मन में आता है, तो इसका मतलब है कि आप पहले से ही थक चुके हैं। और अगर आप थके हुए हैं, तो इसका मतलब है कि आप बोर हो चुके हैं। और यह बात मैंने पहले भी कही है।’

उन्होंने आगे कहा, मैं क्रिकेट उस दिन छोड़ दूंगा, जिस दिन सुबह उठकर मैं यह तय कर लूंगा कि अब मैं बोर हो गया हूं। तो हां, जिस दिन मुझे आलस आएगा या मैं बोर हो जाऊंगा, उस दिन मैं इसे छोड़ दूँगा। लेकिन न तो मैं बोर हुआ हूं और न ही मुझे आलस आ रहा है। मैं तो इसका मजा ले रहा हूं। नतीजे भी अच्छे और पॉजिटिव आ रहे हैं।’

कब खेला था आखिरी मैच

मालूम हो कि 35 वर्षीय खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने जन 2025 के बाद से भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में कोई मैच नहीं खेला है। हालांकि, वह अभी घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। आईपीएल 2026 में वह एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Auto Sales March 2026

अप्रैल 1, 2026

Census

अप्रैल 1, 2026

अप्रैल 1, 2026

UP Board result 2026

अप्रैल 1, 2026

LSG Vs DC IPL 2026

अप्रैल 1, 2026

US-Israel-Iran War

अप्रैल 1, 2026