MS Dhoni: IPL 2026 शुरू होने से पहले CSK का धुरंधर खिलाड़ी हुआ बाहर, अब संजू सैमसन को मिलेगा बड़ा मौका; सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

MS Dhoni: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही सीएसके को बहुत बड़ा झटका लगा है। सीएसके के धाकड़ खिलाड़ी टूर्नामेंट के बड़े हिस्से से बाहर हो गए हैं। ऐसे में येलो आर्मी को काफी दुख हो सकता है।

MS Dhoni

Photo Credit: Google

MS Dhoni: शनिवार से आईपीएल 2026 की शुरुआत होनी है। ऐसे में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के स्टार्ट होने से पहले टूर्नामेंट की सफल टीमों में से एक सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर बुरी खबर आई है। अगर आप थाला फैन है, तो आपको जानकर झटका लग सकता है कि माही अब कई दिनों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। जी हां, सीएसके ने इस संबंध में आधिकारिक बयान देकर सभी येलो आर्मी फैन्स को बुरी खबर दी है। ऐसे में अब धोनी की जगह पर संजू सैमसन को सीएसके में अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है।

एसएस धोनी के फैन्स को लगा बड़ा झटका

सीएसके ने ऑफिशियल पुष्टि करते हुए बताया, ‘एसएस धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसके चलते, उनके टाटा आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्ते न खेल पाने की संभावना है। जल्द ठीक हो जाइए, थाला!’

ऐसे में अब धोनी के शुरुआती 2 वीक नहीं होने पर सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेइंड इलेवन में किसी अन्य विकेटकीपर को चुनना होगा। ऐसे में पूरी संभावना जताई जा रही है कि सीएसके संजू सैमसन को ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी देगी। ऐसे में हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्वकप के बाद केरल के इस धांसू खिलाड़ी को अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है। गौरतलब है कि संजू सैमसन को आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करके सीएसके में शामिल किया गया है। इसके बदले रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स में भेजा गया है।

एसएस धोनी आईपीएल 2026 में आखिरी बार खेल रहे?

कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भारत के पूर्व कप्तान एसएस धोनी आईपीएल 2026 में आखिरी बार सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। सीएसके के थाला या माही को घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनकी बढ़ती आयु और कमजोर होती फिटनेस उनके क्रिकेट करियर के आड़े आ रही है। गौरतलब है कि सोमवार को सीएसके अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करेगी। असम के गुवाहाटी में स्थित बारसापारा स्टेडियम में सीएसके और आरआर का मुकाबला होगा।

वहीं, अगर धोनी के आईपीएल आंकड़ों की बात करें, तो माही ने 278 मैचों में 38.30 की औसत और 137.45 की स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक और 84 रनों की नाबाद पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ इनिंग है। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले धोनी छठे खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन में धोनी ने 13 पारियों में 24.50 की औसत और 135 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए थे, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 30 रन नाबाद था।

Exit mobile version