‘इस वीआईपी संस्कृति को…’ आईएपीएल मुफ्त टिकट को लेकर Tejasvi Surya ने कर्नाटक के डिप्टी सीएम पर कसा तंज, डीके शिवकुमार का पलटवार

Tejasvi Surya: आईपीएल शुरू होने से पहले कर्नाटक में कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गई है। यह पूरा मामला आईपीएल टिकट को लेकर गरमाया है।

Tejasvi Surya

फाइल फोटो

Tejasvi Surya: आईपीएल शुरू होने से पहले कर्नाटक में कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गई है। दरअसल इस बार कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। इस बार आईपीएल की टिकट को लेकर दोनों पार्टियां आमने सामने है। दरअसल कांग्रेस के विधायक  विजयानंद कशप्पनवर ने कहा था कि “आईपीएल मैच इस महीने की 28 तारीख से शुरू होने वाला है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन विधायकों, मंत्रियों और उनके परिवारों को टिकट उपलब्ध नहीं करा रहा है।

देखिए, वे सरकार से सारी सुविधाएं ले रहे हैं। उन्हें सारी सुरक्षा मिल रही है, सब कुछ मिल रहा है, वे सरकार से सारी सुविधाएं ले रहे हैं।” जिसके समर्थन अब कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने डीके शिवकुमार ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले पर बीजेपी सांसद Tejasvi Surya ने विपक्ष पर तंज कसा है। आईए आपको समझाते है कि क्या है पूरा मामला?

Tejasvi Surya ने आईपीएल टिकट मामले पर विपक्ष पर कसा तंज

आईपीएल टिकटों की मांग को लेकर विवाद पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, कि “आईपीएल देखने के लिए खुद और अपने परिवार के लिए टिकट लेना सामंती विशेषाधिकार वाली मानसिकता से कम नहीं है। केएससीए या कोई भी अन्य खेल संस्था विधायकों या किसी भी राजनीतिक प्रतिनिधि और उनके परिवारों को अनिवार्य रूप से मुफ्त टिकट क्यों दे?

यह बात समझ से परे है। वीआईपी और विशेषाधिकार की यह संस्कृति बंद होनी चाहिए। व्यक्तिगत रूप से, मुझे यह सब पसंद नहीं आया। मुझे नहीं लगता कि केएससीए या कोई भी खेल संस्था इस तरह की मांगों के आगे झुकनी चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री इस वीआईपी संस्कृति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

तेजस्वी सूर्या के बयान पर डीवे शिवकुमार पर दी अपनी प्रतिक्रिया 

कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “आईपीएल मैचों के लिए वीआईपी टिकट की मांग कर रहे कर्नाटक कांग्रेस विधायकों पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, “विधायकों को यह अधिकार है क्योंकि वे सरकार का हिस्सा हैं।

मैं अध्यक्ष से बात करके यह सुनिश्चित करूंगा कि हमारे विधायकों को टिकट मिल जाए। तेजस्वी सूर्या अपने पार्टी सदस्यों को ज्ञान दें”।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनवर इन मुद्दे को उठाते हुए कहा कि “आईपीएल मैच इस महीने की 28 तारीख से शुरू होने वाला है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन विधायकों, मंत्रियों और उनके परिवारों को टिकट नहीं दे रहा है।

देखिए, ये लोग सरकार से सारी सुविधाएं ले रहे हैं। उन्हें सुरक्षा मिल रही है, सब कुछ मिल रहा है, सरकार से सारी सुविधाएं ले रहे हैं। लेकिन विधायकों का सम्मान नहीं कर रहे हैं, टिकट जारी नहीं कर रहे हैं, यहां तक ​​कि ऑनलाइन बता रहे हैं। ऑनलाइन ही सब कुछ है जो हम जानते हैं। यह सब काला बाजार है।”

 

 

 

 

Exit mobile version