IPL 2026: लगभग 10 दिन का समय बचा है, इसके बाद 28 मार्च से क्रिकेट का महाकुंभ यानी आईपीएल मतलब इंडियन प्रीमियर लीग का नया सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में सभी फैन्स अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करेंगे। ऐसे में आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन काफी अहम साबित हो सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एमएस धोनी इस बार आखिरी बार आईपीएल में भाग लेंगे। ऐसे में क्या सीएसके एक बार फिर से आईपीएल विजेता बनकर 6वीं बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम करेगा?
IPL 2026: एमएस धोनी
सीएसके मतलब एमएस धोनी, बिना माही के चेन्नई सुपर किंग्स की कल्पना करना मुश्किल है। कई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि धोनी इस आईपीएल सीजन में अंतिम बार मैदान पर खेलने उतर सकते हैं। माही की उम्र 44 हो चुकी है, मगर फिर भी उनकी फिटनेस किसी नए खिलाड़ी से ज्यादा बेहतर होगी। अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 बार विजेता बना चुके हैं। ऐसे में अब टीम उन्हें जीताकर शानदार तरीके से विदा करना चाहेगी। हालांकि, धोनी के संन्यास की खबरें सिर्फ अटकलों पर आधारित है। अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है।
संजू सैमसन
बता दें कि सीएसके की टीम संजू सैमसन को राजस्थान के साथ डील करके अपनी टीम में लाई है। ऐसे में सीएसके को इस बार भारतीय ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज से काफी उम्मीदें होगी। हाल ही टी20 विश्वकप के दौरान उन्होंने दमदार पारियां खेलते हुए इंडिया को तीसरी बार विश्वकप जीतने में मदद की।
शिवम दुबे
इसके अलावा, सीएसके के तीसरे अहम खिलाड़ी की लिस्ट में शिवम दुबे का नाम भी शामिल है। हालिया टी20 विश्वकप के फाइनल में इस धांसू ऑलराउंडर ने 8 गेंदों में 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। ऐसे में सीएसके को भी शिवम दुबे से अंतिम ओवरों में ऐसी ही आतिशी इनिंग की उम्मीद होगी।
आईपीएल 2026 में सीएसके की कप्तानी करेंगे ऋतुराज गायकवाड़
गौरतलब है कि आईपीएल इतिहास में सीएसके सबसे सफल टीम है। धोनी ने अपनी आईपीएल कप्तानी में टीम को 5 बार चैंपियन बनाया है। पहली बार साल 2010 में, फिर 2011, 2018, 2021 और 2023 में आखिरी बार। इसके बाद अब ऋतुराज गायकवाड़ को सीएसके की कप्तानी दी गई है। ऐसे में दाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ अपनी कप्तानी में सीएसके को 6वीं चैंपियन बना पाएंगे या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।
