---Advertisement---

क्या खत्म हो गया MS Dhoni का IPL करियर? पूर्व चैंपियन कप्तान ने चेपॉक में दर्शकों को कहा अलविदा, CSK के अंतिम मैच को लेकर आई बड़ी अपडेट

MS Dhoni: चेन्नई के पूर्व विजेता कप्तान एमएस धोनी ने चेपॉक के मैदान में आए हुए दर्शकों का अभिवादन करते हुए उनका आभार जताया। ऐसे में कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब माही दोबारा क्रिकेट फील्ड पर नजर नहीं आएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 19, 2026 11:29 पूर्वाह्न

MS Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni: एमएस धोनी नाम तो सुना ही होगा…? जी हां, माही भाई आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आखिरी बार सीएसके चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आए। हालांकि, धोनी चेपॉक के मैदान पर सीएसके की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे, मगर मुकाबला खत्म होने के बाद स्टेडियम में आए हुए सीएसके सपोटर्स का आभार व्यक्त किया। साथ ही सीएसके के पूर्व विजेता कप्तान ने अंतिम बार क्रिकेट की फील्ड पर अपने कदम रखे। सोमवार को एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद और सीएसके के बीच आईपीएल मैच खेला गया, जिसमें हैदराबाद जीत गया।

एमएस धोनी ने सीएसके फैन्स को कहा अलविदा

चेपॉक में मैच समाप्त होने के बाद सीएसके के पूर्व कैप्टन एमएस धोनी मैदान पर उतरे, इस दौरान उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों और पूर्व क्रिकेटरों से मुलाकात की। वहीं, सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने एमएस धोनी के आईपीएल 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया।’

सुरेश रैना ने कहा, ‘मैंने एमएस धोनी से कहा तुमने IPL 2026 मिस कर दिया है, और हम उसे नहीं गिनेंगे। तुम्हें अगले साल फिर से वापस आना होगा। उन्होंने कहा मेरा शरीर थोड़ा कमजोर हो गया है। तब मैंने उनसे कहा कि हमें कुछ नहीं पता, और मुझे इस बात पर ज़्यादा यकीन नहीं है। तुम्हें वापस आना ही होगा। तुम्हें अगला सीजन भी खेलना होगा। अब यह पूरी तरह से धोनी का फैसला है कि वह क्या करना चाहते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वह पॉजिटिव हैं और वह अगला आईपीएल भी खेलेंगे।’

एमएस धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ नहीं खेलेंगे?

उधर, कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आईपीएल 2026 में सीएसके की टीम आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि एमएस धोनी इस मुकाबले में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। माही अंतिम बार क्रिकेट फील्ड पर सोमवार को चेपॉक के मैदान पर उतरे थे, ऐसे में उन्होंने आईपीएल से रिटायर होने का निर्णय ले लिया है। यही वजह है कि पूर्व कप्तान ने चेन्नई में दर्शकों का अभिवादन किया और उन्हें आखिरी बार अलविदा कहा। वहीं, आईपीएल 2026 में सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना लास्ट मैच हर हाल में जीतना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 9, 2026

कल का मौसम 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 9, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026