---Advertisement---

‘ये कोई मुश्किल कैच नहीं थे’, KKR से हार के बाद टूट गए कप्तान Shubman Gill, क्या मुश्किल हो गई प्लेऑफ की रेस?

Shubman Gill: गुजरात टाइटन्स की टीम शनिवार को कोलकाता में केकेआर के खिलाफ मैच हार गई। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल ने मुकाबले के बाद अपनी निराशा व्यक्त की और गुस्से में अपने फील्डिरों को इस हार का दोषी ठहराया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 17, 2026 10:43 पूर्वाह्न

Shubman Gill
Follow Us
---Advertisement---

Shubman Gill: आईपीएल 2026 का सफर जीटी यानी गुजरात टाइटन्स के लिए अभी खत्म नहीं हुआ है। भले ही शनिवार को जीटी कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई हो। शुभमन गिल की अगुवाई वाली जीटी ने पिछले कुछ मुकाबलों से काफी शानदार प्रदर्शन किया है। मगर शनिवार को टीम ने कई कैच छोड़े, जोकि हार की बड़ी वजह बना। मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने अपनी टीम की खराब फील्डिंग की जमकर आलोचना की।

शुभमन गिल ने हार के बाद इन लोगों पर दिखाया अपना गुस्सा

केकेआर से मुकाबला हारने के बाद जीटी के कैप्टन शुभमन गिल काफी निराश और गुस्से दिखे, उन्होंने कहा, ‘आज मैं सचमुच बहुत निराश हूं। हम मैच हार गए और हमें बहुत बुरा लग रहा है। आसान कैच छोड़कर हमने केकेआर को मोमेंटम दे दिया, और यहीं पर हम मैच हार गए। हमें खुद पर ही मजाक जैसा महसूस हुआ। अगर हम इतने अहम मैचों में इस तरह कैच छोड़ेंगे, तो हम अपनी जिंदगी में कभी कोई मैच नहीं जीत पाएंगे। सबसे अहम बात यह है कि ये कोई मुश्किल कैच नहीं थे, हमने तो आसान कैच छोड़े। हमने असल में केकेआर को मैच तोहफे में दे दिया।’

कैप्टन ने आगे कहा, ‘एक बैटिंग यूनिट और एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर, हमने सच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि यह 210 रन वाली विकेट थी, लेकिन इस तरह के मैच में अगर तीन अहम कैच छूट जाते हैं, तो गेंदबाजों के लिए बहुत मुश्किल हो जाती है, और ठीक यही हुआ भी। हमने मैच वहीं गंवा दिया। इसलिए अब यहां से, हमें वापसी करनी होगी और अपनी फील्डिंग में सुधार करना होगा।’

शुभमन गिल की टीम प्लेऑफ में जाएगी?

वहीं, गुजरात टाइटन्स की प्लेऑफ की रेस को देखें, तो जीटी अभी भी मजबूत स्थिति में है। शुभमन गिल की टीम ने लीग स्टेज के 13 मैच खेल लिए है, जिसमें से 8 मुकाबले जीतकर 16 अंक है। ऐसे में अब गुजरात को आखिरी मैच सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद में खेलना है। अगर गुजरात वो मैच जीत जाती है, तो आराम से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वरना बाकी टीमों के परिणाम पर भी गुजरात को खास नजर रखनी होगी। शनिवार की इस हार ने जीटी को यह बता दिया है कि फील्डिंग में की गई छोटी-छोटी गलतियां भी निर्णायक साबित हो सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 23, 2026