---Advertisement---

बड़ी शिकस्त के बाद CSK कप्तान Ruturaj Gaikwad ने LSG की बैटिंग पर फोड़ा हार का ठीकरा, बोले- ‘विकेट के हिसाब से एक अच्छा टोटल खड़ा किया’

Ruturaj Gaikwad: लखनऊ के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी बैटिंग के साथ टीम के प्रदर्शन पर भी अहम जानकारी दी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 16, 2026 10:41 पूर्वाह्न

Ruturaj Gaikwad
Follow Us
---Advertisement---

Ruturaj Gaikwad: शुक्रवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई की टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स बनाम एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 59वां मुकाबला खेला गया। मैच हारने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी टीम की खराब परफॉर्मेंस पर चौंकाने वाला बयान दिया। साथ ही विपक्षी टीम यानी एलएसजी के बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा। इतना ही नहीं, कैप्टन ने अपनी टीम की बैटिंग की प्रशंसा भी की।

ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच हारने के बाद एलएसजी की बैटिंग पर दिया बड़ा बयान

लखनऊ में मुकाबला हारने के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘आज का मैच हारना सच में बहुत निराशाजनक है। शुरुआत में विकेट बैटिंग के लिए थोड़ा मुश्किल था, लेकिन बाद में यह काफी बेहतर हो गया। शुरुआती विकेट गिरने के बाद कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस ने सच में बहुत अच्छी बैटिंग की और विकेट के हिसाब से एक अच्छा टोटल खड़ा किया। लेकिन एलएसजी के ओपनर्स ने शानदार खेल दिखाया, और उनकी बैटिंग की वजह से ही आज हम मैच हार गए। मुझे उम्मीद है कि हम आगे के मैचों में और बेहतर खेलेंगे और जीत हासिल करेंगे।’

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी खराब बल्लेबाजी पर दिया चौंकाने वाला बयान

वहीं, सीएसके के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच में अपनी बैटिंग के बारे में कहा, ‘सच कहूं तो, मैं अपने प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। मैं सचमुच बहुत निराश हूं, लेकिन मुझे ईमानदारी से समझ नहीं आ रहा कि क्या गलत हो रहा है, क्योंकि मैं नेट्स में बहुत अच्छी बैटिंग कर रहा हूं, लेकिन मैचों में उसे ठीक से कर नहीं पा रहा हूं। इसलिए, मैं आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। यह मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में से एक है जिससे मैं अभी गुजर रहा हूं, लेकिन मैं आखिरी दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने और एक कप्तान के तौर पर टीम में योगदान देने की पूरी कोशिश करूंगा।’

उधर, मुकाबले की बात करें, तो एलएसजी ने टॉस जीतकर फील्डिंग का निर्णय लिया था। ऐसे में सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 187 रन बनाए। इस दौरान कार्तिक शर्मा ने सबसे ज्यादा 71 रनों का योगदान दिया। मगर एलएसजी ने 188 रनों के लक्ष्य को 16.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। लखनऊ की तरफ से मिशल मार्श ने 90 रनों की शानदार इनिंग खेली।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 8, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026