---Advertisement---

MS Dhoni के फैन्स के लिए खुशखबरी! क्या CSK को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए खेलेंगे माही? LSG के खिलाफ मुकाबले से पहले सामने आई खास अपडेट

MS Dhoni: आईपीएल में सीएसके को 5 बार खिताब जीताने वाले एमएस धोनी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। माही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलने उतर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 13, 2026 2:09 अपराह्न

MS Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni: भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं है, यह लोगों की भावनाओं से काफी गहरे तौर पर जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि लाखों लोग अपने फेवरेट क्रिकेटर को देखने के लिए कई जरूरी कामों को टाल देते हैं। इस वक्त आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 क्रेज काफी तेजी से चल रहा है। ऐसे में फैन्स के चहेते एमएस धोनी को लेकर खास अपडेट आई है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि माही जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। जी हां, बताया जा रहा है कि धोनी इस आईपीएल सीजन में सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स के बचे हुए मुकाबलों में खेल सकते हैं।

एमएस धोनी लखनऊ में दे सकते हैं फैन्स को बड़ा सरप्राइज

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सीएसके को 5 बार आईपीएल का खिताब जीताने वाले एमएस धोनी आगामी मुकाबले में एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने उतर सकते हैं। बता दें कि सीएसके बनाम एलएसजी का मैच शुक्रवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सीएसके को इस मैच के साथ ही अन्य मुकाबले भी जीतने हैं। यही वजह है कि चेन्नई अपने पुराने दिग्गज प्लेयर यानी धोनी के साथ मैदान पर उतर सकती है। बता दें कि धोनी पिंडली की चोट की वजह से अभी तक आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं।

एमएस धोनी की लखनऊ की टिकट हुई बुक

कई अन्य रिपोर्ट के अनुसार, एमएस धोनी का लखनऊ की फ्लाइट का टिकट बुक किया जा चुका है। टिकट Indigo की एक कमर्शियल विमान में बुक कर दिया गया है, जिसमें टीम के 60 अन्य सदस्य और सपोर्ट स्टाफ भी शामिल हैं। ऐसे में फैन्स को उम्मीद है कि लखनऊ में एलएसजी के खिलाफ इस सीजन में पहली बार माही को खेलते हुए देखने को मिलेगा।

वहीं, सीएसके की बात करें, तो वर्तमान में प्वॉइंट्स टेबल में टीम 5वें पायदान पर है। सीएसके ने अभी तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 जीते हैं और 5 में हार मिली है। ऐसे में अगर सीएसके बचे हुए तीनों मुकाबले जीत जाती है, तो टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। बताया जा रहा है कि धोनी के टीम में आने के बाद विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उन्हें ही दी जा सकती है। ऐसे में संजू सैमसन एक बैटर के तौर पर सीएसके की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में सीएसके की तरफ से कुछ भी आधिकारिक नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 18 August 2026

अगस्त 17, 2026

Arvind Kejriwal

अगस्त 17, 2026

Rain Alert 18 August 2026

अगस्त 17, 2026

Jharkhand News

अगस्त 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 17, 2026