---Advertisement---

Sai Sudharsan ने IPL 2026 में हासिल किया खास मुकाम, संकट की स्थिति में बने गुजरात के तारनहार; लगातार 3 सालों से कर रहे हैं कमाल का प्रदर्शन

Sai Sudharsan: गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में एक विशेष उपलब्धि हासिल किया है। ऐसे में बाएं हाथ के बैटर टीम के लिए सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बन गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 13, 2026 11:42 पूर्वाह्न

Sai Sudharsan
Follow Us
---Advertisement---

Sai Sudharsan: बीते दिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में जीटी यानी गुजरात टाइटंस ने शानदार जीत हासिल की। इसके साथ ही गुजरात की टीम ने आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इस जीत में पूरी टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। मगर सबसे बड़ा योगदान जीटी के ओपनर साई सुदर्शन का रहा। जी हां, बाएं हाथ के इस युवा बैटर ने एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धाकड़ इनिंग खेलकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

साई सुदर्शन ने अपने दमदार प्रदर्शन से हासिल किया खास मुकाम

बता दें कि जीटी के ओपनर साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसे में ऑरेंज कैप भी उनके पास है, हैदराबाद के खिलाफ इस युवा प्लेयर ने 44 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 सिक्स निकले। इतना ही नहीं, साई सुदर्शन लगातार 3 सालों से आईपीएल में 500 से अधिक रन बना चुके हैं। आईपीएल 2024 में 500 से अधिक रन, आईपीएल 2025 में 700 से ज्यादा रन और अब आईपीएल 2026 में भी 500 रनों को पार कर चुके हैं। अभी गुजरात को लीग स्टेज पर 2 मैच और खेलने है। साथ ही टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी, तो इस खिलाड़ी को रन बनाने के और मौके मिल सकते हैं।

साई सुदर्शन ने रचा खास कीर्तिमान

गौरतलब है कि गुजरात के साई सुदर्शन अब टीम के लिए सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं। जब भी टीम को उनकी जरूरत होती है, तो वह टीम के लिए रन बनाते हैं। गुजरात की टीम इस सीजन में प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है, तो इसमें इस युवा खिलाड़ी का अहम योगदान है। वहीं, इस युवा प्लेयर ने आईपीएल इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। जी हां, साई सुदर्शन आईपीएल में हर टीम के खिलाफ अर्धशतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हो गए हैं, ऐसे में क्रिकेट फैन्स उन्हें ‘द मिस्टर कंसिस्टेंट’ की उपाधि दे रहे हैं।

उधर, मैच की बात करें, तो गुजरात ने पहले खेलते हुए 168 रन बनाए। इसके बाद एसआरएच की पूरी टीम 14.5 ओवर में 86 रनों पर ऑलआउट हो गई। गुजरात के पेस बॉलर कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ दी मैच का अवार्ड दिया गया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026