---Advertisement---

Virat Kohli बन चुके हैं क्रिकेट के ‘किंग’, यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर; नाबाद पारी की बदौलत प्लेऑफ में पहुंची RCB

Virat Kohli: बीते दिन रायपुर के मैदान पर विराट कोहली ने क्रिकेट जगत के शानदार खिलाड़ियों में शामिल यूनिवर्स बॉस यानी क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इसके साथ ही कोहली अब क्रिकेट की दुनिया के नए किंग बन गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 14, 2026 10:41 पूर्वाह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: क्रिकेट के मैदान पर जब भी विराट कोहली होते हैं, तो समझिए आपको सिर्फ सिक्स और चौके ही नहीं, बल्कि एक महान बल्लेबाज भी देखने को मिल रहा है। जी हां, विराट अब क्रिकेट के नए किंग बन चुके हैं। क्रिकेट की दुनिया में किंग के नाम से लोकप्रिय विराट ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जिसे पाना कई क्रिकेटरों का सपना होता है। विराट टी20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले अब तक के सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। किंग कोहली ने क्रिकेट जगत के यूनिवर्स बॉस यानी क्रिस गेल के दिग्गज रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

विराट कोहली ने ध्वस्त किया दिग्गज क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

क्रिकेट की दुनिया में अपने बल्ले से धूम मचाने वाले विराट कोहली ने 409 इनिंग में ही टी20 क्रिकेट में 14000 रन बना दिए हैं। जबकि वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल ने इतने रन बनाने के लिए 423 पारियां खेली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने इतने रनों तक पहुंचने के लिए 431 इनिंग ली थी। इस सूची में इंग्लैंड के जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स का भी नाम शामिल है।

केकेआर के खिलाफ खेली कमाल की पारी, मिला अवार्ड

वहीं, बीते दिन रायपुर के मैदान पर केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम आरसीबी यानी रॉयल चैंलेजर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में विराट कोहली ने 60 बॉलों में नाबाद 105 रनों की पारी खेली। इस धाकड़ इनिंग की वजह से आरसीबी ने आसान जीत हासिल की। कोहली को इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का खिताब भी मिला। आरसीबी ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीता। इसके साथ ही आरसीबी ने आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की तरफ अपने कदम बढ़ाएं। आरसीबी के अब 16 अंक हो गए हैं, ऐसे में आईपीएल 2026 में लगभग आरसीबी की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

विराट कोहली ने अपनी बैटिंग पर दिया खास बयान

उधर, मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी पर बड़ा बयान दिया। किंग कोहली ने कहा, ‘मुझे बैटिंग करना बहुत पसंद है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी बस यही किया है। मैं हर दिन का पूरा फायदा उठाना चाहता हूं, क्योंकि मुझे पता है कि एक दिन यह सब खत्म हो जाएगा, इसलिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा हूं।’ किंग कोहली ने आगे कहा, ‘लोग जो कहते हैं कि ‘दबाव एक सौभाग्य है’, उसकी एक वजह है। अच्छा दबाव हमेशा आपके खेल को बेहतर बनाता है। आप एक स्तर ऊपर उठते हैं, और अपने खेल में लगातार सुधार करते रहते हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026