---Advertisement---

MS Dhoni: इस भारतीय क्रिकेटर ने अमेरिका में खेला जबरदस्त गोल्फ , वायरल तस्वीर देख फैंस का खुला मुंह

MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कि एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में धोनी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ गोल्फ खेलते दिखाई पड़ रहे हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 8, 2023 1:31 अपराह्न | Updated: सितम्बर 8, 2023 3:47 अपराह्न

DHONI 10
Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अमेरिका में मौजूद हैं। आपको बता दें कि धोनी इस समय अमेरिका में यूएस ओपन टेनिस का मजा उठा रहे हैं। अब ऐसे में धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ गोल्फ खेलते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

धोनी ने डोनाल्ड के साथ खेला गोल्फ

भारत के धुरंधर क्रिकेटरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर इन दिनों इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रही है। आपको बता दें कि धोनी इस पिक्चर में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अमेरिका में यूएस ओपन का मजा उठा रहे हैं। धोनी यूएस ओपन 2023 के पुरुष सिंगल्स क्वार्टरफाइनल का मुकाबला देखने के लिए पहुंचे थे। धोनी यूएस ओपन में स्पेन के कार्लोस अलकाराज और अलेक्जेंडर जवेरेव के बीच होने वाले मुकाबले को देखने पहुंचे थे। इसी दौरान अपने समय का फायदा उठाते हुए उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ गोल्फ खेला। अब जाकर इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस भी इसे देखकर खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

धोनी रहे हैं बेहतर कप्तान

आपको बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम को शिखर पर पहुंचाया है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को आईसीसी की तीनों ट्राफियां दिलाने में अपना महत्पूर्ण योगदान दिया था। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद साल 2011 में धोनी की अगुआई में भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर खेले गए विश्व कप को जीता था। 2013 में धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्राफी का खिताब दिलाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026