---Advertisement---

‘मेरे पिता रोने लगे’, टीम इंडिया में सेलेक्शन की खुशी सुनकर Yashasvi Jaiswal के परिवारवालों की आंखों में आए खुशी के आंसू

Yashasvi Jaiswal: 23 जून को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का सेलेक्शन किया गया था। इस दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। जिसमें सबसे बड़ा नाम यशस्वी जायसवाल का है। उन्हें 2 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है। इसी बीच ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 25, 2023 10:46 पूर्वाह्न

Yashasvi Jaiswal
Follow Us
---Advertisement---

Yashasvi Jaiswal: 23 जून को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का सेलेक्शन किया गया था। इस दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। जिसमें सबसे बड़ा नाम यशस्वी जायसवाल का है। उन्हें 2 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है। इसी बीच उनके सेलेक्शन की खुशी सुनकर जायसवाल के पिता की आंखों में आंसू आ गए है। इसी को लेकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जायसवाल की पिता के आंखों में आए आंसू

जायसवाल का सेलेक्शन टीम इंडिया में पहली बार हुआ है। इससे पहले उन्हें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में बैक अप खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया था। जहां उन्हें खेलने के मौका नहीं मिल सका था। इसी कड़ी में जायसावाल ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि,

“जब मेरे चयन की खबर मेरे पिता को मिली तो वह रोने लगे थे। अभी मैं अपनी मां से नहीं मिला हूं, कुछ समय के बाद मैं उनसे भी मिलने जाऊंगा। टीम में चयन होने के बाद मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। मैं उत्साहित जरूर हूं, लेकिन मैदान पर खुद को साबित भी करना चाहता हूं। टीम में चयन होने के बाद आपको थोड़ी बेचैनी होती है, लेकिन यह अच्छा अहसास भी है।”

ये भी पढ़ें: Delhi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर खाने पर पहुंचा गुजरात का सफाईकर्मी, केजरीवाल संग किया भोजन

विराट- रोहित का मिला साथ

युवा खिलाड़ी जायसावल को रोहित शर्मा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से बहुत कुछ सीखने को मिला है। इसी पर उन्होंने कहा कि,

“उन्होंने इस दौरे की तैयारी को लेकर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से बात की है। सबसे बातचीत में एक चीज जो सामने आई वह यह कि मुझे अपनी चीजों को आसान रखने की कोशिश करनी होगी। मैंने इन सभी से काफी कुछ सीखा है। लेकिन जब आप मैदान पर खेल रहे होते हैं तो चीजें आपको ही करनी होती हैं।”

ये भी पढ़ें: Delhi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर खाने पर पहुंचा गुजरात का सफाईकर्मी, केजरीवाल संग किया भोजन

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं


Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026