---Advertisement---

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में गोल्‍ड मेडल जीतने का बताया सीक्रेट, जानें वह इवेंट में क्‍या चूकने के बाद भी बने विजेता

Neeraj Chopra: भारत के नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे प्रयास में मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीत लिया। नीरज के पास अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो पदक हो गए हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 28, 2023 10:06 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 28, 2023 12:17 अपराह्न

Neeraj 2023
Follow Us
---Advertisement---

Neeraj Chopra: हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेले गए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पर निशाना साधा आपको बता दें कि Neeraj Chopra ने अपने पहले प्रयास में फाउल कर दिया और कोई स्कोर काउंट नहीं हुआ। इसके बाद नीरज ने 88.17 मीटर दूर जैवलिन फेंक अपनी बढ़त को अंत तक कायम रखा। 24 दिसंबर 1997 को खांद्रा, पानीपत, हरियाणा में पैदा हुए नीरज ने एथलेटिक के सभी बड़े खिताब अपने नाम किये हुए हैं।

दूसरे प्रयास में किया कमाल

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा जब हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में फाइनल खेलने उतरे थें तो उनका एक ही लक्ष्य था, कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतना है। ऐसे में पूरे भारत की उम्मीद लिए नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में नीरज चोपड़ा का फाइनल के दौरान पहला प्रयास फाउल हो गया। इसके बाद नीरज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने दूसरे प्रयास में ऐसा थ्रो मारा कि बाकी खिलाड़ियों से आगे निकल गए।नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का जैवलिन फेंका और भारत की झोली में स्वर्ण का तमगा डाल दिया।। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ अपने देश के लिए वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला पदक दिला दिया। अरशद ने मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता वहीं चेक रिपब्लिक के याकुव वाडवेज्च ने 86.67 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा। नीरज ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा कि, “लोगों के उत्साह को देखकर मैं खुश था। मैं भी लोगों के साथ जोर-जोर से चीख रहा था। हां, मेरे दिमाग में 90 मीटर का मार्क था पर वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतना ज्यादा जरूरी था।”

नीरज ने एथलेटिक्स के सभी बड़े खिताब किये अपने नाम

आपको बता दें कि वर्ल्ड एथलेटिक्स के जेवलिन स्पर्धा के सभी बड़े इवेंट को नीरज ने जीता हुआ है। नीरज ने एशियाई गेम्स, एशियाई चैंपियनशिप, ओलिंपिक, डायमंड लीग और अब वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतकर एथलेटिक्स की दुनिया में अपनी बादशात कायम कर ली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026