---Advertisement---

Neeraj Chopra New Car:अब नीरज ने ये कौन सी कार खरीद ली, कीमत जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Neeraj Chopra New Car: टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता होगा। अपने तेज तर्रार खेल और सादगी के लिए मशहूर नीरज ने हाल ही में एक कार खरीदी है। आपको बता दें कि नीरज ने लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार खरीदी है। नीरज ने हाल में ही हुए लुसाने ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 22, 2023 12:28 अपराह्न

neeraj-chopra-range-rover-velar
Follow Us
---Advertisement---

Neeraj Chopra New Car: टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता होगा। अपने तेज तर्रार खेल और सादगी के लिए मशहूर नीरज ने हाल ही में एक कार खरीदी है। आपको बता दें कि नीरज ने लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार खरीदी है। नीरज ने हाल में ही हुए लुसाने डायमंड लीग का खिताब जीता था।

काली रंग की चमचमाती कार की तस्वीर को किया साझा

ओलिंपिक में स्वर्ण पदक और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा के घर एक नयी कार ने दस्तक दी है। दरअसल नीरज ने इस बार लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार कार खरीदी है।अब जाकर नीरज ने इस चमचमाती कार की तस्वीर अपने फेसबुक पर शेयर की है। आपको बता दें कि लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार की कीमत करीब 90 लाख रूपए है ।

इन कारों के मालिक हैं नीरज चोपड़ा

रेंज रोवर स्पोर्ट 
रेंज रोवर वेलार 
फोर्ड मस्टैंग जीटी 
महिंद्रा XUV700
Toyota Fortuner
महिंद्रा थार

ओलिंपिक मेडल हासिल करने वाले पहले भारतीय

नीरज भारत के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने एथेलेटिक्स के खेल में भारत को किसी तरह का भी पदक दिलाया हो। नीरज ने 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में 87.58 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। आपको बता दें कि डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले नीरज पहले भातीय खिलाड़ी हैं। नीरज ने इस साल दोहा और लुसाने में डायमंड लीग प्रतियोगिता जीती है।

नीरज की नजर विश्व चैंपियनशिप और 2024 पेरिस ओलिंपिक पर टिकी

भारत के शानदार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की नजर इस साल अगस्त के महीने में होने वाले विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर टिकी हुई है। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा के खाते में ज्यादातर मेजर प्रतियोगिताओ में गोल्ड मेडल है पर विश्व चैंपियनशिप का गोल्ड जीतने से अब तक वह महरूम रहे हैं। आने वाले विश्व चैंपियनशिप और पेरिस ओलंपिक्स में भारत के खेल प्रेमियों को नीरज के गोल्ड जीतने की उम्मीद सबसे ज्यादा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026