---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मिलने पहुंची न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम, खिलाड़ियों ने लिया आशीर्वाद

ICC ODI World Cup 2023 : भारत में वनडे विश्व कप खेलने आई न्यूजीलैंड की टीम ने मंगलवार सुबह 8 बजे बौद्ध दहराम गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। न्यूजीलैंड की पूरी टीम अपने कप्तान टॉम लैथम के नेतृत्व में बौद्ध गुरु से मिलने पहुंची। इस दौरान दलाई लामा ने खिलाड़ियों से बातचीत भी की। ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 24, 2023 12:49 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : भारत में वनडे विश्व कप खेलने आई न्यूजीलैंड की टीम ने मंगलवार सुबह 8 बजे बौद्ध दहराम गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। न्यूजीलैंड की पूरी टीम अपने कप्तान टॉम लैथम के नेतृत्व में बौद्ध गुरु से मिलने पहुंची। इस दौरान दलाई लामा ने खिलाड़ियों से बातचीत भी की।

न्यूजीलैंड की टीम दलाई लामा से उनके घर उनसे मिलने पहुंचे। तिब्बती निर्वासन आंदोलन के वैश्विक चेहरे दलाई लामा ने पारंपरिक मैरून पोशाक पहनकर खिलाड़ियों के साथ बातचीत की और नोट्स साझा करते हुए लगभग एक घंटा बिताया। कुछ खिलाड़ियों ने उनका आशीर्वाद मांगा। दलाई लामा से मिलने के बाद खिलाड़ी फिलहाल अपने होटल में वापस चले गए हैं, वहीं टीम के कुछ खिलाड़ी भारत की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने के लिए त्रियुंड जाएंगे।

28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

न्यूजीलैंड अपना छठा मुकाबला खेलने धर्मशाला आई है। 28 अक्टूबर को न्यूजीलैंड टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी। इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपने छठे मुकाबले में भारत से हार गई थी। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर लगातार अपनी पांचवीं जीत दर्ज की थी।

धर्मकोट पहुंचे गिल और ईशान

भारतीय ओपनर शुभमन गिल और ईशान किशन आज सुबह ही धर्मकोट पहुंच गए। भारतीय टीम अभी धर्मशाला में ही है, बुधवार को टीम इंडिया धर्मशाला से वापस लौट जाएगी। भारत ने धर्मशाला में इतिहास रच न्यूजीलैंड को हराया. भारत ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड पर जीत हासिल की। अब भारत अपना अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026