---Advertisement---

NZ vs ENG: 146 साल के टेस्ट इतिहास में कीवी टीम ने किया कमाल, 1 रनों से इंग्लैंड को हराकर दर्ज किया नया कीर्तिमान

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड (NZ vs ENG) के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हमें दोनों टीमों के बीच एक बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जिसमें अंत में कीवी टीम ने 1 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। लेकिन इस मैच को जीतकर कीवी ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 28, 2023 11:45 पूर्वाह्न

NZ vs ENG
Follow Us
---Advertisement---

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड (NZ vs ENG) के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हमें दोनों टीमों के बीच एक बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जिसमें अंत में कीवी टीम ने 1 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। लेकिन इस मैच को जीतकर कीवी टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए। आप को बता दें कि मेहमान टीम को जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी और हाथ में 1 विकेट था लेकिन इंग्लैंड टीम 2 रन बनाने में असफल रही और 1 रनों से मैच हार गई।

फॉलो ऑन के बाद जीता मैच

दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 435 रनों पर अपनी पारी को घोषित कर दिया था। इसके बाद पहले पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाई और 209 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने कीवी टीम को फॉलो ऑन दिया लेकिन अपनी दूसरी पारी में मेजबान टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और 483 रन बना दिए। कीवी टीम की तरफ से केन विल्लियम्सन ने 132 रनों की शानदार पारी खेली। कीवी टीम के शानदार बल्लेबाजी के बाद इंग्लैंड टीम के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड टीम 1 रन से इस मैच में हार गई।

Also Read: IND VS AUS: WTC के फाइनल में जगह बनाने उतरेगी TEAM INDIA, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच

कीवी टीम ने बनाए कई रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ 1 रन से जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए। न्यूजीलैंड टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 1 रन से जीत हासिल करने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह कारनामा वेस्टइंडीज की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। वहीं, दूसरा रिकॉर्ड कीवी टीम ने यह बनाया की टेस्ट क्रिकेट में फॉलो ऑन मिलने के बाद जीत हासिल करने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह कारनामा 2 बार इंग्लैंड की टीम ने किया था और एक बार भारतीय टीम ने यह कारनामा किया था।

Also Read: PSL 2023: रन के लिए भागते वक्त Babar Azam के सामने आए Hasan Ali, गुस्से से लाल बाबर ने दिखाया बैट, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026