---Advertisement---

ODI World Cup 2023: क्रिकेट बोर्ड्स ने BCCI को लगायी लताड़, मीडिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ODI World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इन दिनों अन्य क्रिकेट बोर्डों से काफी आलोचना का सामना करना पद रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने अबतक आईसीसी वर्ल्ड कप को लेकर फाइनल सचेयळ तैयार नहीं किया है जिससे लेकर अन्य बोर्ड काफी नाराज हैं। बीसीसीआई को झेलनी पड़ रही है भारी ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 7, 2023 5:28 अपराह्न | Updated: अगस्त 9, 2023 12:52 अपराह्न

world-cup-2023..
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इन दिनों अन्य क्रिकेट बोर्डों से काफी आलोचना का सामना करना पद रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने अबतक आईसीसी वर्ल्ड कप को लेकर फाइनल सचेयळ तैयार नहीं किया है जिससे लेकर अन्य बोर्ड काफी नाराज हैं।

बीसीसीआई को झेलनी पड़ रही है भारी आलोचना

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई को इन दिनों भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, भारत में क्रिकेट की सबसे उच्च इकाई बीसीसीआई ने आने वाले वर्ल्ड कप के लिए अब तक कोई भी शेड्यूल जारी नहीं किया है। हालांकि जय शाह ने हाल में ही भारत पाकिस्तान मैच को अगले तारीख के लिए बढ़ाने की बात की थी पर बीसीआई की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिसियल बयान नहीं आया है।बीसीसीआई के द्वारा वर्ल्ड कप को लेकर अब तक टिकटों की भी बिक्री शुरू नहीं की गयी है, ऐसे में आईसीसी के मेंबर्स बोर्ड्स काफी गुस्से में हैं। आपको बता दें कि 2023 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप भारत में अक्टूबर-नवम्बर के महीने में खेला जाना है।

2011 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होगा


आपको बता दें कि आखिरी बार भारत में साल 2011 में विश्व कप का आयोजन किया गया था। 2011 में खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर 28 सालों बाद विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब जाकर कयास लगाए जा रहे है कि भारतीय टीम आगामी वर्ल्ड कप में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी और तीसरी बार देश को वर्ल्ड कप का खिताब दिलाएगी।

भारत-पाक मैच पर कुछ स्पष्ट नहीं

भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड कप मैच को लेकर अबतक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। आपको बता दें कि पिछले दिनों ही पकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रबंधन समिति के नवनिर्युक्त अध्यक्ष जाका अशरफ ने कहा था कि पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाला मैच किसी न्यूट्रल स्थान पर खेला जाना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026