---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच का टिकट लेना बना सिरदर्द , बुकिंग वेबसाइट के क्रैश के कारण लोगों का हाल-बेहाल

ODI World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड कप मैच के टिकट मात्र ढाई घंटे में ही बिक गए। अब जाकर टिकट बुकिंग वेबसाइट बुक माई शो पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 30, 2023 2:26 अपराह्न

WORLD CUP 2023.........
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: इस साल वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर नवम्बर के महीने में भारतीय सरजमीं पर खेला जाना है। ऐसे में इन दिनों एक खबर आ रही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड कप मैच के टिकट मात्र 2.5 घंटों में ही बिक गए। अब जाकर फैंस टिकट बुकिंग वेबसाइट बुक माई शो पर अपना गुस्सा फोड़ रहे हैं।बुकिंग वेबसाइट के क्रैश होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बुक माई शो पर लोगों का फूटा गुस्सा

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 5 अक्टूबर को होने वाले वर्ल्ड कप मैचों के टिकट महज घंटे में ही बिक गए। अब जाकर लोगों ने टिकट बुक करने की आधिकारिक जिम्मेदार बुक माई शो वेबसाइट पर अपना गुस्सा फोड़ा है। आपको बता दें कि लोगों ने बुक माई शो को जिम्मेदार ठहराते हुए बताया कि इस वेबसाइट पर टिकट बुक करते टाइम काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीते मंगलवार को जैसे ही भारत -पाकिस्तान मैच की टिकेटों की बुकिंग स्टार्ट हुई वैसे ही पूरा वेबसाइट क्रैश हो गया और कई लोगों का इसके कारण टिकट बुक नहीं हो पाया। सैफ उर रहमान नामक व्यक्ति ने ट्विटर पर टिकट की एक तस्वीर शेयर की है।

14 अक्टूबर को होना है भारत -पाकिस्तान मैच

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का पहला मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। पहले यह मैच 15 अक्टूबर को खेला जाना था लेकिन नवरात्रि के अवसर पर सुरक्षाकर्मियों के त्योहार में व्यस्तता को देखते हुए आईसीसी ने इसकी डेट चेंज कर 14 अक्टूबर कर दिया। हालांकि भारत पाक मैच को लेकर अभी भी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है।

भारत -पाक मैच को लेकर कुछ नहीं है साफ़

आपको बता दें कि 14 अक्टूबर को खेले जानेवाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पाक क्रिकेट बोर्ड की तरफ से पाकिस्तानी टीम के वर्ल्ड कप में आने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हाल में ही पाक क्रिकेट प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जाका अशरफ ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के मैचेस किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराये जाने चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026