---Advertisement---

ODI World Cup 2023: खिताब की जंग में श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम के नाम पर लगी मौहर, ऐसी होगी 10 टीमें

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप इस साल भारत में खेला जा रहा है। यह कप लगभग 12 साल के बाद भारतीय सरजमीं पर आयोजित किया जा रहा है। इस कप की खास बात यह है कि इसमें 10 टीम जो क्वालीफाई करने वाली है उनके नाम तय हो गए है और विश्व कप ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जुलाई 7, 2023 2:33 अपराह्न

ODI World Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप इस साल भारत में खेला जा रहा है। यह कप लगभग 12 साल के बाद भारतीय सरजमीं पर आयोजित किया जा रहा है। इस कप की खास बात यह है कि इसमें 10 टीम जो क्वालीफाई करने वाली है उनके नाम तय हो गए है और विश्व कप में कौन-सी टीम किस टीम के विरूद्ध अपना मुकाबला खेलने वाली है। इसकी तारीखों का भी एलान हो गया है। हालांकि, इस बार विश्व कप भारत में होने वाला है। जिसके चलते खिताब जीतने का प्रबल दावेदार टीम इंडिया को ही माना जा रहा है। लेकिन, इसी कड़ी में क्वालीफाई करने वाली दो अन्य टीम के नाम का भी एलान हो चुका है। आईए जानते है इस आर्टिकल के जरिए उन 2 टीमों के बारे में इस लेख के जरिए।

श्रीलंका और नीदरलैंड को मिली जगह

विश्व कप के महाकुंभ के आगाज से पहले क्वालीफायर मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में से 2 टीमें उबर कर सामने आई है। जो इस साल विश्व कप में खेलने वाली है। वहीं इसके अलावा वेस्टइंडीज की टीम 1979 के बाद पहली बार विश्व कप का हिस्सा नहीं है। हालांकि, श्रीलंका और नीदरलैंड ने इस महाकुंभ में अपनी जगह बना ली है। इसके अलावा इस क्वालीफायर में मेहनत करने वाली तमाम टीमें बाहर हो चुकी है। जिनका विश्व कप खेलने का सपना चकनाचूर हो चुका है। वहीं श्रीलंकाई टीम 2 नवंबर को भारत के खिलाफ भिड़ने वाली है।

ये भी पढ़ें:Cricket World Cup Qualifier 2023: विश्व कप क्वालीफाई करने को लेकर कुंडी खटखटा रही ये टीमें , क्वालीफायर में किसे मिल सकती है जगह

ये 10 टीमें होगी हिस्सा

विश्व कप के शेड्यूल का एलान हो चुका है। इस महाटूर्नामेंट में भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईसीसी के इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है। हालांकि, पहले से ही 8 टीम के नाम क्लीयर हो गए थे। लेकिन, अब इस लिस्ट में 2 नए नाम भी जुड़ चुके है। नीदरलैंड और श्रीलंका के आने से टीमों की संख्या पूरी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:कूल लुक में एयरपोर्ट पर टशन दिखाते नजर आए Sharad Kelkar, वीडियो हुआ वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026