---Advertisement---

ODI World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने चुनी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, इस खिलाड़ी को बाहर कर सबको चौंकाया

ODI World Cup 2023: ऑस्ट्रेलियन दिग्गज टॉम मूडी ने हाल में ही अपनी पसंदीदा 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी हैं। टॉम मूडी 2016 में आईपीएल विनिंग सनराइजर्स हैदराबाद के कोच रह चुके हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 1, 2023 3:37 अपराह्न

Tom-Moody..
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी टॉम मूडी ने आने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपनी ओर से भारतीय टीम का सेलेक्शन किया हैं। आपको बता दें कि मूडी ने अपने टीम में सूर्यकुमार यादव को शामिल नहीं कर सबको चौंका दिया है।

टॉम मूडी ने चुनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर टॉम मूडी ने हाल में ही अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी है। आपको बता दें कि आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को अपने कोचिंग में खिताब दिलाने वाले टॉम मूडी ने अपने 15 सदस्यीय दल में सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को शामिल नहीं किया है। टॉम मूडी ने अपनी टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को सबसे ऊपर रखा है। आपको बता दें कि टॉम मूडी ने स्पिनर रविंद्र जडेजा , अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया है।

टॉम मूडी के द्वारा चुनी गयी भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्‍तान), , विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्‍तान), श्रेयस अय्यर ,अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज।

5 अक्टूबर से शुरू होंगे विश्व कप के मुकाबले

आपको बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 इसबार 5 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक भारत के 12 अलग अलग स्थानों पर आयोजित किया जायेगा। टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जायेगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम टूर्नामेंट का आगाज 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में करेगी। भारतीय टीम ने आखिरी बार विश्व कप कि ट्रॉफी साल 2011 में जीती थी। तब फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेटों से हराकर 28 सालों बाद ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

भारत-पाक मैच पर अबतक कुछ स्पष्ट नहीं

आपको बता दें कि विश्व कप 2023 के मुकाबले 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं लकिन भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले विश्व कप मुकाबले को लेकर अबतक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जाका अशरफ ने कहा था कि भारत पाक मैच को किसी न्यूट्रल स्थान पर कराया जाना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026