---Advertisement---

ODI World Cup 2023: इस श्रीलंकाई क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप के लिए इन टीमों को बताया फेवरेट, कहा ये टीम सबसे मजबूत दावेदार

ODI World Cup 2023: श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने वर्ल्ड कप के लिए अपने फेवरेट टीम का ऐलान किया है। संगकारा ने अपनी कप्तानी में श्रीलंका को 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया था।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 16, 2023 4:41 अपराह्न

sangakkara5
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारत में वनडे वर्ल्ड कप के मैच 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक खेले जायेंगे। ऐसे में अब श्रीलंका के पूर्व स्टार क्रिकेटर कुमार संगकारा ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा टीमों का ऐलान किया हां। संगकारा ने इस दौरान कहा कि वर्ल्ड कप को लेकर सबकी अलग-अलग राय है।

कुमार संगकारा ने किया अपने पसंदीदा टीम का ऐलान

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा ने वर्ल्ड कप के लिए अपने पसंदीदा टीम का ऐलान करते हुए कहा है कि इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड और भारत की टीम वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदारों में से एक है। संगकारा ने कहा कि वर्ल्ड कप को लेकर सबकी अलग-अलग राय है। मेरे नजरिये से इंग्लैंड और भारत की टीम वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदारों में से एक है। आपको बता दें कि संगकारा ने अपनी कप्तानी के दौरान श्रीलंका को साल 2011 में खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था जहां उसे भारतीय टीम से शिकस्त का सामना करना पड़ा था ।

श्रीलंका और भारत के बीच 17 सितम्बर को होगा एशिया कप फाइनल

आपको बता दें की भारत और श्रीलंका की टीम के बीच 17 सितम्बर को एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। जहां एक तरफ श्रीलंका की टीम ने एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम को हराया वहीं भारतीय टीम ने श्रीलंका और पाकिस्तान को मात देकर एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। भारत ने एशिया कप का खिताब सबसे ज्यादा बार जीता है। भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब कुल 8 बार जीता है वहीं श्रीलंका की टीम ने 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026