---Advertisement---

ODI World Cup 2023: इस टीम ने वर्ल्ड कप के लिए किया अपने 15 सदस्यीय दल का ऐलान , इन क्रिकेटर्स ने टीम में बनाई जगह

ODI World Cup 2023: अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप के लिए अपने 15 सदस्य टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में नवील उल हक़ को शामिल किया गया है

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 14, 2023 6:22 अपराह्न

naveen
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: अफ़ग़ानिस्तान की क्रिकेट टीम ने अपने 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने इस बार शानदार क्रिकेटर नवीन उल हक़ को अपने 15 सदस्यीय दल में स्थान दिया है। नवीन एशिया कप मैचों में अफ़ग़ानिस्तान की टीम में शामिल नहीं थे ।

नवीन उल हक़ और अजमतुल्लाह उमरजई को वर्ल्ड कप स्क्वाड में मिली जगह

आपको बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने भारत में अक्टूबर नवंबर के महीने में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के लिए अपने 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। टीम में इस बार दो ऐसे क्रिकेटर्स को शामिल किया गया है जो एशिया कप का हिस्सा नहीं थे। इस बार अफ़ग़ानिस्तान की टीम में नवीन उल हक़ और अजमतुल्लाह उमरजई को जगह दी गयी है। आपको बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान की टीम 7 अक्टूबर को अपना वर्ल्ड कप का पहला मैच खेलेगी। अफ़ग़ानिस्तान की टीम 7 अक्टूबर को होने वाले मैच में बांग्लादेश की टीम से भिड़ेगी।

वर्ल्ड कप होगा 5 अक्टूबर से शुरू

इस बार वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत के 12 अलग अलग जगहों पर होगा। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने पिछले दो एडिशन्स में वर्ल्ड कप का भाग रही है। आपको बता दें कि साल 2015 और 2019 में अफ़ग़ानिस्तान ने वर्ल्ड कप के मैचेस खेले हैं।

पहली बार भारत अकेला मेजबान

आपको बता दें कि भारत पहली बार विश्व कप का अकेला मेजबान बना है। इससे पहले 1987 , 1996 , 2011 में भारत ने अन्य देशों के साथ संयुक्त मेजबानी की थी। भारतीय टीम ने अपनी मेजबानी में पहली बार साल 2011 में विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026