---Advertisement---

Padma Awards 2023: इस बार खेल जगत के इन 3 दिग्गजों ने किया पद्मश्री पुरस्कार अपने नाम, जानें कौन हैं ये विजेता?

Padma Awards 2023:  74 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्मा अवॉर्ड 2023 की घोषणा कर दी गई है। इस पुरस्कार को खेल जगत के तीन दिग्गजों को दिया जा रहा है। जिसमें पूर्व क्रिकेटर और कोच गुरचरण सिंह, मार्शल आर्ट प्रशिक्षक एसआरडी प्रसाद और थांग-ता के प्रशिक्षक के शानाथोएबा शर्मा के नामों का ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 25, 2023 11:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Padma Awards 2023:  74 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्मा अवॉर्ड 2023 की घोषणा कर दी गई है। इस पुरस्कार को खेल जगत के तीन दिग्गजों को दिया जा रहा है। जिसमें पूर्व क्रिकेटर और कोच गुरचरण सिंह, मार्शल आर्ट प्रशिक्षक एसआरडी प्रसाद और थांग-ता के प्रशिक्षक के शानाथोएबा शर्मा के नामों का एलान हुआ है। आपको बता दें, हर साल गणतंत्र दिवस पर देश के सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण , पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपने योगदान देने वाले लोगों के नामों की घोषणा होती है। इस बार भी कई नामों की घोषणा हुई है।

पद्मश्री पुरस्कार का एलान

इस बार 6 पद्म विभूषण पुरस्कार, 9 पद्म भूषण पुरस्कार और 91 पद्मश्री पुरस्कारों के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है।इन्ही क्षेत्रों में एक क्षेत्र खेल जगत है। जिसमें इस बार 3 लोगों को चुना गया है।

गुरचरण सिंह

गुरचरण सिंह दिल्ली के हैं और क्रिकेट में योगदान के लिए इन्हें पद्मश्री पुरस्कार दिया जा रहा है। गुरचरण सिंह ने दिल्ली के क्रिकेटर्स सहित देश के कई अन्य क्रिकेटर्स को कोचिंग दी है। गुरचरण सिंह की आयु 87 वर्ष के हैं। इन्होंने अजय जडेजा, कीर्ति आजाद, मुरली कार्तिक जैसे कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार किया है। इससे पहले गुरचरण सिंह को द्रोणाचार्य अवॉर्ड भी दिया जा चुका है।

ये भी पढ़ें: Aaj ka Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानें कहां पहुंचे आपके शहर में दाम

के सनाथोइबा शर्मा

पद्मश्री पुरस्कार के लिए दूसरा नाम के सनाथोइबा शर्मा का चुना गया है। जो कि, मणिपुर से ताल्लुक रखते हैं। के सनाथोइबा शर्मा मार्शल आर्ट थांग टा को बढ़ावा दे रहे हैं। इसीलिए उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। के सनाथोइबा शर्मा पिछले कई सालों से थांग टा सीखा रहे हैं।

एसआरडी प्रसाद

एसआरडी प्रसाद को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एसआरडी प्रसाद कलारीप्पयट्टू खेल से ताल्लुक रखते हैं। कलारीप्पयट्टू खेल एक मार्शल आर्ट है। एसआरडी प्रसाद को इससे पहले इस मार्शल आर्ट में सम्मान मिल चुका है। अब उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Republic Day 2023 में ऐतिहासिक फैसला, शाही पोशाक में BSF ऊंट सवार दस्ते में शामिल होने जा रही महिला प्रहरी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026