---Advertisement---

PAK vs AFG 2023: रहमानुल्लाह गुरबाज ने फील्ड पर मचाया धमाल , तोड़ दिया इस महान क्रिकेटर का रिकॉर्ड

PAK vs AFG 2023: अफ़ग़ानिस्तानी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने पाकिस्तान-अफ़ग़ानिस्तान दूसरे वनडे के दौरान शतक जड़कर वर्षों पुराने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रहमानुल्लाह ने इस दौरान 151 रनों की पारी खेली।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 25, 2023 12:00 अपराह्न

Ramanullah Gurbaz..
Follow Us
---Advertisement---

PAK vs AFG 2023: अफ़ग़ानिस्तान के शानदार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने कल(24 अगस्त)को खेले गए दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 300 के स्कोर पर पहुंचा दिया। आपको बता दें कि इसी के साथ उन्होंने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के वर्षों पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया।

श्रीलंका में चमके रहमानुल्लाह

अफ़ग़ानिस्तानी क्रिकेटर रहमानुल्लाह गुरबाज ने कल (24 अगस्त) को महिंद्रा राजपक्षे स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों की खबर लेते हुए 151 रनों का स्कोर बना दिया। आपको बता दें कि इसी के साथ रहमानुल्लाह ने सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। आपको बता दें कि क्रिकेट के गॉड कहे जाने वाले सचिन ने 21 साल के उम्र तक महज 4 शतक लगाए थें। लेकिन कल (24 अगस्त) को खेले गए मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने बेहतरीन शतक लगाकर अपने वनडे करियर का 5 वां शतक जड़ दिया। आपको बता दें कि रहमानुल्लाह गुरबाज ने अबतक कुल 23 वनडे मैच खेले हैं जिसमे अब उनके नाम 5 शतक दर्ज हो गए हैं। आपको बता दें कि 21 साल की उम्र में अब तक सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और श्रीलंका के उपुल थरंगा के नाम है।

उलटफेर से बचा पाकिस्तान

आपको बता दें कि श्रीलंका के महिंद्रा राजपक्षे स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने आयी अफ़ग़ानिस्तान की टीम 50 ओवर में 5 विकेटों के नुकसान पर 300 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से रहनुम्मा गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने क्रमशः 151 और 80 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने शादाब खान और इमाम उल हक़ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टारगेट को 49.5 ओवर में हासिल कर लिया।पाकिस्तान ने इस मैच को 1से विकेट से जीत लिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026