---Advertisement---

Pak Vs Sri 2023: गॉल टेस्ट में पाकिस्तान की हुई जीत, श्रीलंका को दी 4 विकेटों से मात

Pak Vs Sri 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच गॉल में जारी पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंकाई टीम को 4 विकेटों से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान को आखिरी पारी में जीत के लिए कुल 131 रनों की दरकार थी जिसे टीम ने आसानी के साथ ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 20, 2023 12:42 अपराह्न

pak vs sri
Follow Us
---Advertisement---

Pak Vs Sri 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच गॉल में जारी पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंकाई टीम को 4 विकेटों से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान को आखिरी पारी में जीत के लिए कुल 131 रनों की दरकार थी जिसे टीम ने आसानी के साथ हासिल कर लिया।

सऊद शकील और इमाम उल हक़ रहें जीत के हीरो

पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजी को तहस-नहस करते हुए 4 विकेटों से जीत दर्ज की। पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक़ और सऊद शकील जीत के हीरो रहें। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पाकिस्तानी टीम को अंतिम तक मैच में बनाये रखा और जीत दिला दी। सऊद शकील ने इस दौरान बेहतरीन 208 रनों की पारी खेली तो वहीं इमाम उल हक़ ने अंतिम के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाएं।

ये भी पढ़ें:इंतजार हुआ खत्म Asia Cup 2023 इस दिन से होगा स्टार्ट, जानें पूरा शेड्यूल 

श्रीलंकाई बल्लेबाजों की पारी नहीं आयी काम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम के बल्लेबाजों ने टिक्कर बल्लेबाजी करने की कोशिश की पर पाकिस्तानी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की हर कोशिश को नाकाम कर दिया।इस दौरान श्रीलंकाई बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा ने 122 रनो की पारी खेली। श्रीलंका की टीम पहली पारी में 312 जबकि दूसरी पारी में 279 रनो पर ढेर हो गयी थी।

ये भी पढ़ें:बसपा सुप्रीमो MAYAWATI ने किया बड़ा ऐलान, कहा – ‘2024 का लोकसभा चुनाव पार्टी अकेले दम पर लड़ेगी’ 

WTC 2023-25 साइकिल में खोला अपना खाता

पाकिस्तानी टीम ने श्रीलंका पर जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल 2023 -25 के लिए अपना खाता भी खोल लिया। पाकिस्तान की टीम अब 100 प्रतिशत अंकों के साथ तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है। पहले स्थान पर भारतीय टीम है, जिसने हाल में ही वेस्ट इंडीज की टीम को मात दी है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में 24 जुलाई से खेला जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026